फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सहेलियों का दावा, मंगेतर के घर पार्टी के दौरान दिशा सालियान ने इस वजह से लगा दी 14वीं मंजिल से छलांग

Wed, 10 Jun 2020 12:47 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 10 Jun 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
Disha Salian death friends claims these reason she jumped from 14th floor
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रह चुकीं दिशा सालियान के आत्महत्या करने की वजह अभी तक पूरी तरह सामने नहीं आई है। लेकिन, इस घटना के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस जो पड़ताल कर रही है, उससे शक की सुई  दिशा के मंगेतर रोहन राय की तरफ घूम रही है। पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है लेकिन पुलिस सूत्र बताते हैं कि दिशा के करीबी रोहन को इस घटना का जिम्मेदार मानते हैं।

Disha Salian death friends claims these reason she jumped from 14th floor
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

रोहन और दिशा पिछले छह साल से एक दूसरे के साथ संबंधों में थे और हाल ही में लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद दिशा अपने घर नायगांव से रोहन के साथ मलाड में शिफ्ट हुईं थीं। हालांकि, दिशा और रोहन के रिश्ते में इस समय सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। पुलिस की तफ्तीश में ये बातें सामने आई हैं कि रोहन की दो टीवी अभिनेत्रियों के साथ दोस्ती दिशा को रास नहीं आ रही थी। दिशा और रोहन के बीच इस बात को लेकर बहस भी होती रहती थी। दिशा और रोहन की शादी में देरी की वजह भी यही मानी जा रही है।

Disha Salian death friends claims these reason she jumped from 14th floor
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस को जानकारी मिली है कि जिस रात दिशा ने अपने फ्लैट से कूदकर आत्महत्या की, उस रात उनके घर में एक छोटी सी पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें टीवी के कुछ कलाकार भी आए हुए थे। उसी रात पार्टी में मौजूद आठ से 10 लोगों ने दिशा और रोहन के बीच लड़ाई के बारे में भी सुना। उसके बाद दिशा ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। अचानक से सभी लोगों ने छत से एक आवाज सुनी और नीचे देखा तो दिशा खून में लथपथ पड़ी हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Salian death friends claims these reason she jumped from 14th floor
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

मौके पर मौजूद लोग आनन-फानन में दिशा को बोरीवली के शताब्दी अस्पताल में ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है लेकिन अभी किसी निर्णायक नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दिशा ने जब अपने कमरे की खिड़की से कूदकर आत्महत्या की, उस वक्त बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद था।

विज्ञापन
Disha Salian death friends claims these reason she jumped from 14th floor
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा के माता-पिता ने अपने बयान में कहा है कि वह इस रिश्ते से बिल्कुल भी खुश नहीं थे। वह सिर्फ दिशा की खुशी के लिए ही रोहन से शादी करवाने के लिए माने थे। रोहन और दिशा बहुत ही जल्द शादी भी करने वाले थे लेकिन रोहन हमेशा आनाकानी कर रहे थे। रोहन राय भी टीवी के जाने- माने कलाकार हैं जिन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया है। वह पिछले साल रिलीज हुई ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 की वेब सीरीज 'बॉम्बर्स' में भी एक मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आए हैं।

14वीं मंजिल से गिरकर सेलिब्रिटी मैनेजर की हुई थी मौत, सोनाक्षी- भारती सहित इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed