'खतरों के खिलाड़ी' की पूर्व कंटेस्टेंट और अभिनेत्री मोनिका डोगरा ने खुलासा किया था कि उनकी मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। वहीं अब मोनिका ने एक नया वीडियो पोस्ट कर बताया कि उनकी मां इस लड़ाई से जीतने में कामयाब रहीं। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो कोरोना को लेकर सुरक्षा बरतें और सावधान रहें।
कोरोना से ठीक हुईं इस अभिनेत्री की मां ने बताई आप बीती, बोलीं- 'जब सांस तक नहीं ले पा रही थी'
मोनिका और उनकी मां अभी अमेरिका में हैं। वीडियो में मोनिका कहती हैं कि कोरोना वायरस से लड़ने के जो भी नियम हैं उनका पालन करें। मोनिका की मां फरवरी के आखिर में वायरस की चपेट में आई थीं, जब वो डॉक्टर के पास पहुंचीं तो उन्हें सामान्य बुखार की दवा दी गई क्योंकि तब तक अमेरिका में कोरोना वायरस इस तरह नहीं फैला था जिस वजह से टेस्ट भी नहीं हो रहे थे।
मोनिका की मां के तीन दोस्तों की इससे मौत हो गई है। 20-21 मई को मोनिका की मां की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तब उनके एक दोस्त ने उनसे इस मामले में लापरवाही नहीं करने के लिए कहा। उनकी तबीयत इतनी खराब हो गई थी कि वो ठीक से सांस भी नहीं ले पा रही थीं तब एंबुलेंस बुलाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद मोनिका की मां को क्वारंटीन किया गया और कोरोना टेस्ट किया गया।
मोनिका डोगरा ने इस वीडियो के साथ एक लंबा कैप्शन भी लिखा और बताया कि कैसे इस वायरस से जान को खतरा है। उन्होंने लिखा, 'मेरी मां की कोविड 19 से जीतने की कहानी। वीडियो के साथ हमें यह जोड़ना चाहिए कि अंत में, उनका ऑक्सीजन हटा दिया गया, उनका बुखार कम हो गया, और दस दिनों के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया।'
मोनिका आगे लिखती हैं कि 'वह कहती हैं कि उन्हें अपनी ताकत वापस पाने में समय लगेगा। अस्पताल से उन्होंने अपने घर पर कदम रखा, उन्होंने शावर लिया। अपने घर पर खुद के लिए खाना बनाया। उनके पास तीन हफ्ते तक थेरेपिस्ट और नर्स आ रहे हैं। कोरोना से लड़ा जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि घर पर ही रहें।' बता दें कि मोनिका 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन आठ में नजर आई थीं। वो टॉप 4 तक पहुंचने में कामयाब रही थीं। इसके अलावा मोनिका 'रॉक ऑन', 'धोबी घाट' और 'तेरा सुरूर' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
A post shared by Monica Dogra / Aka Shaa'ir (@monicadogra) on
'तारक मेहता..' के 'जेठालाल' का मीम साझा कर नागपुर पुलिस ने की ये अपील, यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन