{"_id":"5ca5a271bdec22145544f51e","slug":"divya-bharti-26-death-anniversary-and-her-life-mystry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिव्या भारती संग इन 5 एक्ट्रेस की मौत की खबर सुन लोगों को लगा था बड़ा धक्का, नहीं हो रहा था यकीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिव्या भारती संग इन 5 एक्ट्रेस की मौत की खबर सुन लोगों को लगा था बड़ा धक्का, नहीं हो रहा था यकीन
अभिनेत्री दिव्या भारती की 5 अप्रैल 1993 को अपने अपार्टमेंट की छत से गिरकर मौत हो गई थी। जब यह रुह कंपा देने वाली खबर सामने आई तो कई लोगों को इस पर यकीन नहीं हुआ। वहीं, दिव्या की कम उम्र में अचानक हुई मौत ने लोगों के लिए कई सवाल खड़े कर दिये थे। लेकिन दिव्या ही नहीं कुछ और भी अभिनेत्रियां रही हैं जिनकी मौत पर लोगों का एक पल में यकीन ही नहीं हुआ था। आइए बात करते हैं इन अभिनेत्रियों की जिनकी मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड स्टार्स से लेकर इनके फैन्स तक को बड़ा धक्का लगा था...
2 of 7
pratyusha
पहले बात करेंगे फेमस टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार करने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की। प्रत्युषा अपने मुंबई वाले घर में मृत पाई गई थीं। उन्होंने पंखे से लटक कर आत्महत्या की थी। ऐसे में प्रत्युषा को अस्पताल भी ले जाया गया था लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट एजाज खान ने इसे मर्डर बताया था। बता दें कि 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा ने आत्महत्या की थी और उस दौरान वह 25 साल की थीं। उनकी मौत की खबर से पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री और उनके फैन्स स्तब्ध रह गए थे।
3 of 7
nafisa joseph
मॉडल और एक्ट्रेस नफिसा जोसेफ ने अपने वर्सोवा लिंक रोड वाले अपार्टमेंट में 29 जुलाई 2004 को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। वह इस बिल्डिंग में तीसरे माले पर रहती थीं और उन्होंने सुबह 9 से 10 बजे के बीच यह कदम उठाया था। लेकिन नफिसा के घरवालों ने पुलिस के इसे आत्महत्या बताने पर यकीन नहींं किया। बता दें कि नफिसा 1997 में मिस यूनिवर्स की फाइनलिस्ट में से एक थीं। मौत के वक्त उनकी उम्र महज 26 वर्ष थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
फाइल फोटो
फिल्म 'निशब्द' और 'गजनी' में नजर आईं एक्ट्रेस जिया खान की सुसाइड की खबर से पूरे बॉलीवुड को धक्का लगा था। जिया ने अपने घर में फंदे से लटक कर 25 साल की उम्र में जीवनलीला समाप्त कर ली थी। वहीं, जिया की मां राबिया खान ने इसे सुसाइड ना मानकर मर्डर करार दिया था। उन्होंने एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को इस सुसाइड की वजह बताया था। बता दें कि जिया की मौत तक सूरज और जिया एक-दूसरे से प्यार करते थे। जिया ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था।
विज्ञापन
5 of 7
बॉलीवुड
- फोटो : file
लिस्ट में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी का भी नाम है जिन्हें फिल्मी दुनिया में सिल्क स्मिता के नाम से भी जाना जाता था। सिल्क साउथ की फिल्मों में अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती थीं। बता दें कि 35 साल की उम्र में ही साल 1996 में उन्होंने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।