{"_id":"5ca58e92bdec2214380c3d71","slug":"divya-bharti-death-anniversary-special-mystery-around-her-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौत के बाद भी सपने में आती थीं दिव्या भारती, लाडला के सेट पर श्रीदेवी के साथ हुई थी अजीब घटना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मौत के बाद भी सपने में आती थीं दिव्या भारती, लाडला के सेट पर श्रीदेवी के साथ हुई थी अजीब घटना
25 फरवरी, 1974 को जन्मी दिव्या भारती की मौत 5 अप्रैल, 1993 को हुई थी। दिव्या भारती 90 के दशक की ऐसी खूबसूरत अभिनेत्री थीं जिन्होंने अपने लुक्स और मासूमियत से पूरे देश के दिल में जगह बना ली थीं। अपने 3 साल के छोटे से फिल्मी करियर में दिव्या भारती के खाते में कई हिट फिल्में थीं। महज 19 साल की उम्र में अपार्टमेंट की खिड़की से गिरकर दिव्या की मौत हो गई और वह अपने पीछे कई सवाल छोड़ गईं।
2 of 6
गोविंदा और दिव्या भारती
गोविंदा के साथ आई फिल्म शोला और शबनम के सेट पर ही दिव्या और साजिद की मुलाकात हुई, प्यार हुआ और दिव्या के 18 साल का होते ही दोनों ने शादी कर ली। दिव्या के पिता ओम प्रकाश इस शादी के खिलाफ थे क्योंकि साजिद मुस्लिम थे, जबकि दिव्या हिंदू।
3 of 6
दिव्या भारती
शादी के 1 साल के अंदर ही अपार्टमेंट की खिड़की से गिरकर दिव्या की मौत हो गई। हालांकि वह कैसे गिरीं, उनकी मौत अत्महत्या थी, मर्डर या फिर महज दुर्घटना यह बात आज भी रहस्य ही है। फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में दिव्या की मां ने बताया था कि उस रात दिव्या ने रम पी थी वह ड्रग्स कभी नहीं लेती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दिव्या भारती
- फोटो : SOCIAL MEDIA
दिव्या की मौत के बाद कई अजीब किस्से सामने आए। खुद दिव्या भारती की मां ने बताया था कि मरने के बाद दिव्या सपने में उन्हें जगाने आती थीं। जब भी उनको जल्दी जागना होता था, दिव्या सपने में आकर जगा देती थीं। इतना ही नहीं दिव्या साजिद नाडियाडवाला की दूसरी पत्नी वर्धा के सपने में भी आती थीं।
विज्ञापन
5 of 6
साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती
दरअसल पत्रकार वर्धा खान दिव्या भारती की मौत पर स्टोरी कर रही थीं। इस सिलसिले में उनकी साजिद से मुलाकात हुई। फिर दोनों में दोस्ती, प्यार और शादी का रिश्ता कायम हुआ। साजिद नाडियावाला ने साल 2004 तक जो भी फिल्म बनाई, उसे दिव्या को डेडिकेट किया। साजिद आज भी दिव्या को याद करते हैं। साजिद आज भी दिव्या के परिवार को अपना मानते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।