कोरोना महामारी के चलते देशभर के ज्यादातर अस्पताल मजीरों से भरे हुए हैं। एक तरफ कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ अन्य बीमारी से जूझ करे मरीजों का इलाज करना मुश्किल हो गया है। कोविड-19 के बढ़ते मरीजों के कारण अस्पतालों में बेड की कमी होने लगी है। ऐसे में बेड की कमी का समाना कर रहे मरीजों की मदद के लिए छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी ने खास अपील की है।
मरीजों को नहीं मिल रहे बेड, अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने जताई चिंता, अस्पतालों से की ये खास अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में एक शख्स ने सोशल मीडिया पर अपने दोस्त के पिता के लिए मदद मांगी थी। जिसमें उसने दोस्त के पिता की तबीयत को काफी गंभीर बताया था। शख्स ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'मेरे दोस्त के पिता की हालत बहुत खराब है और उन्हें अस्तपाल में भर्ती होना पड़ेगा। कोई भी अस्पताल उन्हें भर्ती करने को तैयार नहीं हो रहा है।'
शख्स ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'उनका कोविड टेस्ट नेगेटिव आया है। आईसीसीयू इलाज की जरूरत है। कृपया मदद करें। ऑक्सीजन कम होती जा रही है'। शख्स के इस ट्वीट के बाद अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने अस्पतालों में हो रही बेड की कमी को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कैसी भी बीमारी हो अस्पतालों में बेड की कमी नहीं होनी चाहिए।
Will we keep counting depressing numbers in news papers or will someone give him a bed please?
This one is a desperate tweet. I hope people in need get fair admission to hospital (with or without Covid).#RightToHealthCare #GiveAChanceToSurvive https://t.co/ykKoMH719Z
— Divyanka T Dahiya (@Divyanka_T) June 11, 2020
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'क्या हम सिर्फ इस समय अखबार में यह निराशाजनक नंबर देखते रहेंगे, या फिर इस मरीज को बेड भी मिलेगा। यह इस समय जरूरी हो गया है। मुझे उम्मीद है कि सभी मरीजों को अस्पताल में सही इलाज मिले, फिर चाहे वह कोरोना का मरीज हो या नहीं।' सोशल मीडिया पर दिव्यांका त्रिपाठी का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। सामाजिक मुद्दों पर वह अक्सर अपनी राय भी रखती रहती हैं। दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे के 'ये मेरी मोहब्बत' और 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' जैसे कई टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों की जीत चुकी हैं। वह छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं।
पढ़ें: सरपंच अजय पंडिता की हत्या को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर पर भड़के अनुपम खेर, कहा- आपकी सोच को क्या हो गया है?