छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। दिव्यांका ने जीटीवी के शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अभिनेत्री फिलहाल रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 11वें सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। बता दें कि इस शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हो रही है। दिव्यांका केप टाउन से भी सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं और फैंस और ट्रोलर्स को जवाब दे रही हैं।
अजीब सवाल: यूजर ने पूछा, 'शो में दुपट्टा क्यों नहीं पहनतीं', दिव्यांका त्रिपाठी ने एक जवाब से कर दी बोलती बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजर ने लिखा, 'क्राइम पेट्रोल शो में आप दुपट्टा क्यों नहीं पहनती हैं?' इसके जवाब में दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा, 'ताकि आप जैसे बिन दुपट्टे की लड़कियों को भी इज्जत से देखने की आदत डालें। कृपया खुद की और अपने आस-पास की लड़कों की नियत सुधारें, ना कि औरत जात के पहनावे का बीड़ा उठाये। मेरा शरीर, मेरी आबरू, मेरी मर्जी। आपकी शराफत आपकी मर्जी।'
Taaki aap jaise bin dupatte ki ladkiyon ko bhi izzat se dekhne ki aadat dalein! Kripya khud ki aur apne aas paas ke ladkon ki neeyat sudharen, na ki aurat jaat ke pehnaave ka beda uthaayen!
Mera shareer, meri aabru, meri marzi! Aap ki sharaafat, aap ki marzi! https://t.co/tzv5CaIlte
इसके बाद अन्य एक यूजर ने लिखा, 'अरे मैडम जी घनश्याम जी की आपने बैंड बजा दी सीधा उनकी नियत पर सवाल उठा दिया। क्या मालूम वो आपके फैन हों, आप उनको दुपट्टे में अच्छी लगती हों।' इस पर एक्ट्रेस ने लिखा, 'जी संभव है! यदि वह फैन हैं तो उस प्रेम को सलाम, पर महिलाओं के परिधान पर सवाल करना अब पुरातन काल की बात हो गई है। हम अभिनय, विज्ञान, राजनीति, इतिहास, भूगोल कई विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। उस मुकाबले दुपट्टा अत्यंत तुच्छ विषय है।'
जी संभव है! यदि वह फैन हैं तो उस प्रेम को सलाम. 🙏
पर महिलाओं के परिधान पर सवाल करना अब पुरातन काल कि बात हो गई है. हम अभिनय, विज्ञान, राजनीति, इतिहास, भूगोल कई विषयों पर चर्चा कर सकते हैं ! दुपट्टा अत्यंत तुच्छ विषय है उस मुक़ाबले. https://t.co/BduFP4d0lg
टीवी के चर्चित सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में ईशी मां के किरदार से घर-घर तक पहुंचने वाली दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों क्राइम पेट्रोल शो में होस्त के तौर पर नजर आ रही हैं। बता दें, दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत भी आकाशवाणी भोपाल में एंकर के रूप में की थी। वो इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज में भोपाल जोन की विजेता भी बनी थीं। इसके अलावा दिव्यांका त्रिपाठी ने कई धारावाहिकों में काम किया और बेस्ट रोल का अवॉर्ड भी अपने नाम किया है।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो दिव्यांका और विवेक दाहिया को 'ये है मोहब्बतें’ के सेट पर प्यार हुआ और दोनों ने 8 जुलाई 2016 को शादी कर ली थी। ये जोड़ी अक्सर एक-दूसरे की कंपनी एंजॉय करती हुई नजर आती है। इस कपल का अंदाज फैंस खूब पसंद करते हैं।