देशभर में इन दिनों दिवाली की धूम मची हुई है। आम से लेकर खास हर कोई रोशनी के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इसी क्रम में बी टाउन में भी दिवाली की चमक काफी दिनों से देखने को मिल रही है। बीते कई दिनों से इंडस्ट्री के कई सेलेब्स लगातार दिवाली पार्टी का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें पूरा बॉलीवुड शामिल हो रहा है। इसी क्रम में हाल ही में गुलशन कुमार के भाई कृष्ण कुमार ने बीते दिन दिवाली पार्टी का आयोजन किया।
Diwali 2022: कैमरे के सामने रोमांटिक हुए सुजैन खान और अर्सलान गोनी, गुस्साए फैंस ने लगा डाली क्लास
इस पार्टी में मनोरंजन जगत के कई सितारों ने शिरकत की थी। इस दौरान अभिनेत्री और ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी संग पार्टी में शामिल होने पहुंचीं। दिवाली पार्टी में पहुंचे अभिनेत्री और उनके बॉयफ्रेंड इस दौरान ऐसी हरकत करते नजर आए जिसे देख फैंस भड़क गए और दोनों को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा।
Gippy Grewal: गिप्पी ग्रेवाल ने याद किए पुराने दिन, सिंगर बनने से पहले कनाडा में साफ करते थे टॉयलेट
दरअसल कृष्ण कुमार की दिवाली पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच सुजैन खान और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। पैपराजी को पोज देते समय एक्ट्रेस और उनके बॉयफ्रेंड रोमांटिक अंदाज में दिखे। दोनों इस दौरान एक-दूसरे को किस करते नजर आए, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स का पारा हाई हो गया।
Janhvi Kapoor: एक्स बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुईं जान्हवी कपूर, सोशल मीडिया पर तेज हुई दोनों की डेटिंग की खबरें
View this post on Instagram
दोनों का यह वीडियो सामने आते ही नेटिजन्स ने अर्सलान गोनी और सुजैन खान की जमकर आलोचना की और उन्हें खूब खरी-खोटी सुना डाली। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या कैमरा के सामने इन किसेस की जरूरत थी। तो वहीं एक अन्य यूजर ने कपल को ट्रोल करते हुए कमेंट किया- इनके बच्चे तीन चार साल बाद शादी करने वाले हैं और यह कैमरे के सामने रोमांस कर रहे हैं। इसके अलावा फैंस लगातार कमेंट कर दोनों को उनकी इस हरकत के लिए लताड़ लगा रहे हैं।