गिप्पी ग्रेवाल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और संगीत की दुनिया में जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं। सिने जगत में काम करते हुए उन्हें लंबा समय हो चुका है और उन्होंने अपनी मेहनत व काबिलित के बल पर एक अलग मुकाम हासिल किया है। हाल ही में उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान अपने पुराने दिनों को याद करते हुए जिक्र किया के वह एक्स्ट्रा इनकम के लिए न्यूज पेपर की डिलीवरी से लेकर सफाई तक का काम भी किया करते थे।
Gippy Grewal: गिप्पी ग्रेवाल ने याद किए पुराने दिन, सिंगर बनने से पहले कनाडा में साफ करते थे टॉयलेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिप्पी ग्रेवाल सिंगर बनने से पहले अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कनाडा में रहते थे। बाद में वह पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने भारत आ गए। उन्होंने साझा किया कि कैसे भारत में इस काम को बुरा समझा जाता है और लोगों को शौचालय आदि की सफाई करने वालों नीचा दिखना सिखाया जाता है। साक्षात्कार के दौरान गिप्पी ग्रेवाल ने बात करते हुए कहा "ये हमारा दुर्भाग्य है कि शौचालय की सफाई करने को हम अच्छी जॉब नहीं समझते हैं, हमें ऐसी चीजें सिखाई जाती हैं कि ये एक छोटा काम है।"
Bigg Boss 16: नेटिजन्स के निशाने पर आए करण, ट्रोल्स ने लगाया पक्षपात का इल्जाम, कर डाली सलमान के वापसी की मांग
इसके आगे गिप्पी ग्रेवाल कहते हैं कि जब मैं वहां (कनाडा) में था, तब मैं सफाई का काम करता था, जिसमे पोछा लगाना भी शामिल था। इसमें मुझे टॉयलेट भी साफ करने को दिए जाते थे। मुझे लगता है कि ये एक सामान्य सी बात हैं, मुझे कोई आपत्ति नहीं थी, मुझे इसके लिए एक्स्ट्रा पैसे मिलते थे और मैं इसे खुशी-खुशी करता था।
Kareena Kapoor Diwali Bash: सिंपल लुक में भी खूबसबूरत लगीं करिश्मा, पार्टी में नहीं नजर आए रणबीर और आलिया
बात करें वर्क फ्रंट की तो इस समय गिप्पी ग्रेवाल अपनी आगामी फिल्म हनीमून को लेकर चर्चा में हैं। जिसमें टीवी अभिनेत्री जैस्मीन भसीन भी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 25 अक्टूबर दिवाली की छुट्टियों के मौके पर रिलीज होने जा रही हैं।