टीवी धारावाहिक 'दीया और बाती' फेम कनिष्का सोनी हाल ही में 'खुद से शादी रचाने' की वजह से सुर्खियों में थीं। दरअसल, कनिष्का सोनी ने अपने सोशल मीडिया पर सिंदूर लगाकर और मंगलसूत्र पहनकर एक फोटो शेयर कर बताया था कि उन्होंने खुद से शादी कर ली है। अभिनेत्री का पोस्ट देख उनके फैंस हैरान रह गए थे। लेकिन, इससे भी ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह है कि अब अभिनेत्री खुद से शादी करने के दो महीने बाद प्रेग्नेंट हो गई हैं?
Kanishka Soni: खुद से शादी करने के दो महीने बाद अब मां बनने वाली हैं कनिष्का? लिखा- मैं सेल्फ प्रेग्नेंट....
क्या मां बनने वाली हैं कनिष्का सोनी? खुद से शादी करने के दो महीने बाद पोस्ट शेयर कर लिखा- मैं सेल्फ प्रेग्नेंट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री ने खुद बताई सच्चाई
दरअसल, कनिष्का ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मैं सेल्फ मैरिड की तरह सेल्फ प्रेग्नेंट नहीं हूं। यह बस यूएसए का शानदार पिज्जा, बर्गर है, जिसकी वजह से मेरा वजन बढ़ गया है। लेकिन मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं। मैं, यहां एंजॉय कर रही हूं।'
यह भी पढ़ें: गोविंदा के प्यार में दीवानी थीं नीलम कोठारी, ऋषि सेठिया से तलाक के बाद इस एक्टर से रचाई शादी
View this post on Instagram
दो महीने पहले रचाई थी शादी
बता दें कि 'दीया और बाती हम' फेम एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने दो महीने पहले खुद से शादी रचा ली था। उन्होंने, खुद इस बात की घोषणा करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही थीं। बता दें कि कनिष्का सोनी ऐसा करने वाली भारत की दूसरी महिला हैं।
यह भी पढ़ें: पत्नी ज्योति ने दी पवन सिंह की पोल खोलने की धमकी? यूजर्स बोले- हो सके तो शादी बचा लीजिए
कनिष्का ने पोस्ट की थीं तस्वीरें
तस्वीरों को शेयर करते हुए कनिष्का ने लिखा था, 'मैंने खुद से शादी कर ली है। मैंने अपने सभी सपनों को पूरा किया है और एकमात्र में ही वो व्यक्ति हूं जिसे में प्यार करती हूं। सभी सवालों का जवाब ये है कि मुझे किसी आदमी की जरूरत नहीं है। मैं हमेशा अपने गिटार के साथ अकेले और एकांत में खुश हूं...मैं देवी हूं, मजबूत और शक्तिशाली। शिव और शक्ति सब कुछ मेरे अंदर है। धन्यवाद।'
यह भी पढ़ें: दूसरे दिन भी फिल्म का विरोध जारी, दर्शकों से बदसलूकी पर पूर्व मंत्री आव्हाड के खिलाफ केस दर्ज
View this post on Instagram
कौन है कनिष्का सोनी?
कनिष्का की बात करें तो उन्होंने 'दीया और बाती हम', 'पवित्र रिश्ता', 'देवी आदि पराशक्ति' जैसे कई शोज किए हैं, जिनसे उन्हें घर-घर पहचान मिल गई थी। वहीं, अब उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को छोड़ दिया है और अब अपने हॉलीवुड डेब्यू की तैयारियों में जुटी हुई हैं।
यह भी पढ़ें: टीवी से लेकर सिनेमा जगत तक, लोगों को करोड़ों का चूना लगा चुके हैं ये सितारे