सब्सक्राइब करें

आलिया भट्ट के नाम से जुड़ा है यह किस्सा, बर्थ डे पर मां ने पोस्ट लिखकर किया विश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
Do Know The Story Behind Alia Bhatt Name
Alia Bhatt

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के 25वें जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बरसात हो रही है। दोस्त, फैन्स और परिवार वाले उन्हें बर्थ डे विश कर रहे हैं। यहां तक कि बर्थ डे गर्ल ने खुद को विश करते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म 'राजी' में अपने कैरेक्टर का लुक शेयर किया है। उनकी बड़ी बहन शाहीन भट्ट ने भी एक इमोश्नल पोस्ट लिखकर जन्मदिन की बधाई दी है। लेकिन मां सोनी राजदान ने अपनी बेटी के लिए जो पोस्ट लिखा है, वह सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित कर रहा है।

Trending Videos
Do Know The Story Behind Alia Bhatt Name
alia bhatt

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने एक्ट्रेस के बचपन की तस्वीरों का कोलाज बनाकर एक खूबसूरत संदेश इंस्टाग्राम पर लिखा। सोनी राजदान ने बताया कि उन्होंने आलिया भट्ट के जन्म से पहले ही उनका नाम सोच लिया था। उन्होंने लिखा, 'आलिया नाइटली एक प्यारी ब्रिटिश मॉडल थीं। जब मैंने उनका नाम पढ़ा तब ही सोच लिया था कि मेरी बेटी का जन्म होगा तब उसका यही नाम रखूंगी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Do Know The Story Behind Alia Bhatt Name
Alia Bhatt

सोनी राजदान ने बताया कि जब बेटी का जन्म हुआ तब पति महेश भट्ट की सहमति से उन्होंने उसका नाम आलिया तो रख दिया, लेकिन उस वक्त उन्हें इस नाम का मतलब नहीं पता था। उन्होंने लिखा, 'बहुत सालों बाद मुझे पता चला किया आलिया का मतलब 'उत्कृष्ट' होता है।' 

On this day 25 years ago you were born Alia. Your name had already been chosen in my head. Alia Knightly was a lovely British Indian model and when I read that name I had decided if I had a girl we would call her Alia. Luckily your father agreed. I had no idea what the name meant then. It was many years later that I found out it means ‘exalted’. And that you most certainly are. A month before you were born I had a dream. I saw your face clearly in that dream. Since then in these 25 years you have scaled great heights in your young life... true to your name. On this day, your birthday, I wish you all the best as always... but I also wish that you keep your core self intact. Your special simple sweet self intact through all the craziness and the heady ups and the not so heady downs of life ... don’t lose sight of who you really are inside. Because it’s that self that will be your guide and your most precious companion. Wish we were with you today... Happy Birthday sweetheart. Have a glass for me. Love always ... Mama ❤️❤️❤️😘😘😘🎂🎂🎂🎁🎁🎁🥂🥂🥂💋💋💋🙅🏻‍♀️🙅🏻‍♀️🙅🏻‍♀️

A post shared by Soni Razdan (@sonirazdan) on

Do Know The Story Behind Alia Bhatt Name
आलिया भट्ट

आलिया भट्ट की बड़ी बहन शाहीन ने भी अपनी 'निजी डिफेंस लॉयर' को 25वें जन्मदिन की बधाई दी। अपने पोस्ट में उन्होंने अपनी बहन को कई टाइटल्स दिए हैं-

विज्ञापन
Do Know The Story Behind Alia Bhatt Name
alia bhatt - फोटो : alia
आलिया भट्ट इस बार अपने जन्मदिन पर परिवार के साथ नहीं हैं। वह इन दिनों बुल्गारिया में हैं जहां उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग चल रही है। फिल्म के बिजी शेड्यूल की वजह से उन्हें अपने बर्थ डे पर भी काम करना पड़ेगा। खबर है कि फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी और लीड एक्टर रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के लिए बर्थ डे पार्टी प्लान की है। एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा से अलग होने के बाद ऐसी खबरें थी कि रणबीर कपूर को आलिया डेट कर रही हैं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का यह भी दावा है कि वह बिजनेसमैन केविन मित्तल के साथ रिलेशन में हैं और दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। हालांकि, अब इस पर चुप्पी तोड़ते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ''जब मैं अपने अफेयर की खबरें सुनती हूं तो मैं खुद भी कन्फ्यूज हो जाती हूं। कई बार तो मुझे खुद भी पता नहीं होता कि मेरा अफेयर किससे चल रहा है।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed