{"_id":"5aa9f5254f1c1bbc758b5a09","slug":"jackie-shroff-web-short-film-get-best-film-award-in-best-of-india-short-film-festival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे टाइगर से दो कदम आगे निकले जैकी श्रॉफ, अमेरिका में दर्शक टिकट लेकर देख रहे उनकी शॉर्ट फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटे टाइगर से दो कदम आगे निकले जैकी श्रॉफ, अमेरिका में दर्शक टिकट लेकर देख रहे उनकी शॉर्ट फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
लंबे समय से बड़े परदे से दूर हो चुके बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी एक फिल्म को अमेरिका में पुरस्कार से नवाजा गया। उनकी यह क्रिमिनल थ्रिलर फिल्म है, जो दर्शकों को पसंद आ रही है। उनकी इस फिल्म का नाम 'शून्यता' है।
Trending Videos
जैकी की यह एक वेब शॉर्ट फिल्म है, जो पिछले साल अगस्त में रिलीज हुई थी। उनकी इस फिल्म को अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 'बेस्ट ऑफ इंडिया शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल' में बेस्ट फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया। इस फिल्म का निर्देशन चिंतन सारदा ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
22 मिनट की फिल्म 'शून्यता' में जैकी का क्रिमिनल अंदाज काफी लोगों को पसंद आया है। 'बेस्ट ऑफ इंडिया शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल' में इस फिल्म को हजारों फिल्मों में से चुना गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म 'शून्यता' को लॉस एंजेलिस के एक थिएटर में एक हफ्ते लगातार दिखाया गया। जिसके बाद इसको बेस्ट फिल्म के लिए चुना गया है।
'बेस्ट ऑफ इंडिया शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल' समारोह का आयोजन 3 मार्च को मैक सेनेट स्टूडियो में आयोजित किया गया। वहीं फिल्म के निर्देशक सारदा ने इस फिल्म को मिले पुरस्कार पर खुशी जाहिर की है। साथ ही कहा कि यह पुरस्कार पाना 'शून्यता' फिल्म के लिए बहुत ही सम्मान की बात है। इस फिल्म में प्रतिभाशाली कलाकारों और जैकी सर के काम करने पर मैं उनका अभार व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन
बता दें कि फिल्म 'शून्यता' की ज्यादातर शूटिंग रात में हुई है। इस फिल्म में जैकी के दमदार डायलॉग भी हैं। फिल्म में जैकी के अलावा बाल कलाकार मच्छिंद्र गडकर, सुनिल वेद और लेख टंडन मुख्य किरदार में हैं।
