{"_id":"5adff2374f1c1b6e098b637a","slug":"do-you-know-kareena-kapoor-film-veere-di-wedding-connection-with-kyunki-saas-bhi-kabhi-bahu-thi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'वीरे दी वेडिंग' के लिए 18 साल पुराने इस फेमस शो से लिया आइडिया, मंत्री ने निभाया था मेन रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'वीरे दी वेडिंग' के लिए 18 साल पुराने इस फेमस शो से लिया आइडिया, मंत्री ने निभाया था मेन रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
veere di wedding
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर रिलीज के बाद आज ट्रेलर रिलीज होने वाला है जिसका दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है।
kyuki saas bhi kabhi bahu thi
लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म का कनेक्शन 90 के दशक का सबसे लोकप्रिय शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से है। अब आप सोच रहे होंगे कि एकता कपूर के उस शो का इस फिल्म से क्या कनेक्शन है तो एक बार गौर से फिल्म का पोस्टर देख लीजिए जवाब आपको खुद मिल जाएगा।
veere di Wedding
फिल्म के पोस्टर में एक तस्वीर फिल्म की कहानी के सस्पेंस को बढ़ा रही है। पोस्टर में दीवार पर एक तस्वीर लटकी है जिसमें 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का पोस्टर नजर आ रहा है। पोस्टर में स्मृति ईरानी के सीरियल लुक को देखा जा सकता है। आपको बता दें कि एकता कपूर का ये शो आज भी लोगों के जहन में ताजा हैं। करीब 8 साल तक चले इस शो में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी नजर आई थीं। ये उस दौर का सबसे लोकप्रिय शो था।
विज्ञापन
विज्ञापन
veere di wedding
बात करें 'वीरे दी वेडिंग' की तो अनिल कपूर और एकता कपूर की कंपनी मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रही है। सोनम कपूर की बहन रेहा कपूर इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। दरअसल रेहा कपूर ने इससे पहले सोनम कपूर के साथ उनकी फिल्म ‘आयशा’ और ‘खूबसूरत’ को भी प्रोड्यूस किया था।
विज्ञापन
veere di wedding
बात करें फिल्म के इस फर्स्ट लुक की तो पोस्टर में करीना कपूर, सोनम, स्वरा और शिखा तलसेनिया नजर आ रही हैं। फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का निर्देशन शाशांक घोष कर रहे हैं। खास बात ये है कि करीना कपूर इस फिल्म के साथ कमबैक कर रही हैं। करीना आखिरी बार अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'की एंड का' में नजर आईं थी। इसके बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के चलते कुछ वक्त का ब्रेक ले लिया था।