बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'शाबाश मिठू' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। इस बीच वह अपनी अगली फिल्म के साथ फैंस से बीच एक बार फिर से आने के लिए तैयार हैं। हम बात कर रहे हैं उनकी अपकमिंग फिल्म 'दोबारा' की। बुधवार को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। इस फिल्म से तापसी एक बार फिर अपने अभिनय का जलवा दिखाती नजर आएंगी।
Dobaara Trailer: सस्पेंस से भरपूर है तापसी की फिल्म 'दोबारा' का ट्रेलर, झलक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेलर में हम देख सकते हैं कि कैसे तापसी पन्नू का किरदार एक मर्डर के पीछे के रहस्य को सुलझाने के लिए संघर्ष कर रहा है। यह फिल्म तापसी के ईर्द गिर्द घूमती है जिसमें उन्हें 12 साल के एक बच्चे की जान बचाने का दोबारा मौका मिलता है। बता दें कि यह स्पैनिश फिल्म मिराज का हिंदी रीमेक है। दिलचस्प बात यह है कि दोबारा में तापसी पावेल गुलाटी के साथ दोबारा स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आने वाली हैं। इससे पहले दोनों अनुभव सिन्हा की फिल्म थप्पड़ में साथ काम कर चुके हैं।
हाल ही में तापसी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फिल्म का प्रमोशन करती नजर आईं। उन्होंने एक छोटा सा क्लिप शेयर किया जिसमें एक टीवी में वो अनुराग कश्यप के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'कभी-कभी आपको बस एक दूसरा मौका चाहिए होता है... क्योंकि समय पहले मौके के लिए तैयार नहीं होता है।'
यह पहला मौका नहीं है जब तापसी और अनुराग किसी प्रोजेक्ट के लिए एक साथ आए हैं। इससे पहले दोनों फिल्म मनमर्जियां में भी साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में तापसी के अलावा विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन भी नजर आए थे। फिल्म को क्रिटिक्स से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।