फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#MeToo: डॉली बिंद्रा ने राधे मां पर लगाया यौन शोषण का आरोप, कहा- 'पीएम तक को लिखी चिट्ठी लेकिन...'

Wed, 17 Oct 2018 01:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
dolly bindra accused radhe maa sexual harassment me too movement
dolly bindra

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे के सितारे अपनी बात रखने से नहीं चूक रहे हैं। इसी के चलते अब डॉली बिंद्रा ने भी ट्वीट के जरिये अपना दर्द जाहिर किया है। इसमें उनका कहना है कि उन्होंने तीन साल पहले राधे मां और उनके भक्तों के खिलाफ आवाज उठाई थी लेकिन कुछ नहीं हुआ था। 

dolly bindra accused radhe maa sexual harassment me too movement
radhe maa

दरअसल 2015 में डॉली बिंद्रा ने आरोप लगाया था कि राधे मां ने उनसे किसी अजनबी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा था। डॉली बिंद्रा ने कहा- 'ध्यान दें यह मेरा निजी अनुभव है। हर कोई उस महिला की विश्वसनीयता पर शक कर रहा है। जो कि #MeToo के जरिये अपना डरावना अनुभव लिख रही हैं।' 

dolly bindra accused radhe maa sexual harassment me too movement
dolly bindra

डॉली बिंद्रा ने आगे लिखा कि 'साथ ही उनसे ये सवाल किया जा रहा है कि वो तब क्यों नहीं बोलीं और अब अपनी आवाज क्यों उठा रही हैं। लोग ये समझने में असफल हो जाते हैं कि कैसे यौन उत्पीड़न की शिकार हुई महिला उस समय डिप्रेशन में चली जाती है और खामोश हो जाती हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
dolly bindra accused radhe maa sexual harassment me too movement
dolly bindra

डॉली बिंद्रा कहती हैं कि 'वो सोचती है कि कहीं प्रभावशाली और आर्थिक रूप से मजबूत लोगों के खिलाफ जाकर अपनी गरिमा न खो दें। मेरे मामले में न सिर्फ मैंने भगवान मानने वाली महिला के खिलाफ बोलाए बल्कि एफआईआर कराने का साहस भी दिखाया लेकिन आज तक क्या हुआ।' 

विज्ञापन
dolly bindra accused radhe maa sexual harassment me too movement
dolly bindra

'इस मामले में मैंने सीएम और पीएम को भी लिखा। आज तक मेरी शिकायत अनसुनी है और दोषी आराम से धर्म के नाम पर पुलिस के संरक्षण से गैर कानूनी काम कर रहे हैं। यदि मेरे जैसी महिला टल्ली बाबा और राधे मां के बेटे से छेड़छाड़ का शिकार होती है तो आप उस महिला से क्या उम्मीद करेंगे जो घटना के वक्त तालियां बजाती रही थी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed