फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

100 Cr Club: ‘डिस्को डांसर’ ने 1982 में किया पहला कमाल, अब सौ करोड़ कमाकर भी फ्लॉप हो जाती है फिल्म

Thu, 10 Aug 2023 11:18 AM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Thu, 10 Aug 2023 11:18 AM IST
विज्ञापन
Domestic box office collection analysis of 100 Cr club movies Disco Dancer Hum Aapke Hain Kaun Ghajini RARKPK
डिस्को डांसर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी फिल्मों की रिलीज से पहले और रिलीज के बाद होने वाले सुनियोजित प्रचार में क्या सही बताया जा रहा है और क्या सिर्फ दर्शकों को भरमाने की कोशिश है, इसका पता लगाना आम फिल्म दर्शकों के बूते का अब रहा नहीं। सोशल मीडिया पर प्रभाव रखने वाले लोगों की एजेंसियां इसे एक अलग ही धंधे में तब्दील कर चुकी हैं। इन दिनों फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के रिलीज के 10वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये कमा लेने का खूब हल्ला है लेकिन सच ये भी कि 100 करोड़ रुपये की कमाई भी अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किसी फिल्म के हिट की गारंटी नहीं होती। चलिए आपको बताते हैं हिंदी सिनेमा में 100 करोड़ी फिल्मों का इतिहास..

Domestic box office collection analysis of 100 Cr club movies Disco Dancer Hum Aapke Hain Kaun Ghajini RARKPK
गजनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहली सौ करोड़ी फिल्म गजनी
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ या उससे अधिक नेट कमाई करने वाली फिल्मों का रिकॉर्ड साल 2008 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ से शुरू होता है। यहां नेट और ग्रॉस का फर्क भी समझते चलना जरूरी है। नेट कमाई वह होती है जो कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सारे खर्च घटाने के बाद करती है। ग्रॉस कमाई का मतलब है टिकट खिड़की पर बिकी सारी टिकटों की कुल कमाई। ये कमाई नेट कमाई से इसलिए अधिक होती है क्योंकि इससे फिल्म को सिनेमाघरों का चलाने का खर्च घटाया गया नहीं होता है।

Karma :'ऐ वतन तेरे लिए' के संस्कृत वर्जन के रिलीज पर बोले सुभाष घई, देश की तरक्की के लिए संस्कार बहुत जरूरी

Domestic box office collection analysis of 100 Cr club movies Disco Dancer Hum Aapke Hain Kaun Ghajini RARKPK
‘हम आपके हैं कौन’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हम आपके हैं कौन’ भी खिताबी दौड़ में
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कमाई के मामले में पहली सौ करोड़ी फिल्म बनने का खिताब सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के पास रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा नेट कमाई करने वाली फिल्मों की 2008 से शुरू हुई गिनती साल 2023 में अब तक 107 फिल्मों तक पहुंच चुकी है। फिल्मों की लगातार बढ़ती लागत और फिल्मों की रिलीज के समय सिनेमाघरों की संख्या में आए बदलाव का नतीजा रहा कि कोरोना संक्रमण काल से ठीक पहले हर महीने कोई न कोई फिल्म सौ करोड़ी क्लब में शामिल होने लगी थी।

Gunjan Saxena: अनुराग कश्यप बोले नौकरी छोड़ दो, तो मैं नौकरी छोड़ आया, मेहनत काम आई और इस तरह बना फिल्म राइटर

विज्ञापन
विज्ञापन
Domestic box office collection analysis of 100 Cr club movies Disco Dancer Hum Aapke Hain Kaun Ghajini RARKPK
‘डिस्को डांसर’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डिस्को डांसर का रूस में धमाल
लेकिन, यहीं आंकड़ा अगर हम वर्ल्डवाइड कमाई का देखें तो दुनिया भर में सौ करोड़ रुपये कमाने वाली पहली फिल्म मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म ‘डिस्को डांसर’ है। इस फिल्म ने अकेले रूस में 90 करोड़ रुपये कमाए थे। साल 2017 में पहली बार हिंदी में रिलीज होने वाली फिल्मों ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ की कमाई में दहाई का आंकड़ा छुआ। इस साल कुल 10 फिल्में सौ करोड़ी क्लब में शामिल हुईं। 2018 में यही संख्या बढ़कर 13 हुई और साल 2019 में कुल 17 फिल्मों ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये या उससे अधिक की कमाई की। पिछले साल भी सात फिल्में इस क्लब में शामिल हो चुकी थीं और इस साल अभी अगस्त तक ही छह फिल्में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये या उससे अधिक की कमाई कर चुकी हैं।

Spy Thriller: हॉलीवुड के टक्कर की हैं ये बॉलीवुड स्पाई-थ्रिलर फिल्में, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उठा सकते हैं लुत्फ

विज्ञापन
Domestic box office collection analysis of 100 Cr club movies Disco Dancer Hum Aapke Hain Kaun Ghajini RARKPK
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान नंबर वन
कलाकारों के हिसाब से सौ करोड़ी क्लब में शामिल टॉप 10 सितारों की सूची इस प्रकार है:

 

कलाकार सौ करोड़ी क्लब में शामिल फिल्में
सलमान खान 17
अक्षय कुमार 15
अजय देवगन 13
शाहरुख खान 8
रणवीर सिंह 7
ऋतिक रोशन 6
रणबीर कपूर 6
आमिर खान 6
प्रभास 4
अभिषेक बच्चन 4

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed