फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Don 3 Announcement: अब रणवीर सिंह को ढूंढेगी 11 मुल्कों की पुलिस, शाहरुख खान की जगह नए 'डॉन' बने अभिनेता

Wed, 09 Aug 2023 12:33 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 09 Aug 2023 12:33 PM IST
विज्ञापन
Don 3 promo out Ranveer Singh replaces Shah Rukh Khan in Farhan Akhtar film actor first look video goes viral
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल बड़े पर्दे पर बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों ने धमाका किया है। अब हाल ही में 'गदर 2' सिनेमाघरों पर अपना कब्जा करने के लिए तैयार है। इस बीच फरहान अख्तर ने भी इंडस्ट्री में बड़ा धमाका कर दिया है। दरअसल, उन्होंने 'डॉन' फ्रेंचाइजी की 'डॉन 3' का आधिकारिक एलान किया है। हालांकि, इस बार दर्शकों के बीच शाहरुख खान या अमिताभ बच्चन 'डॉन' बनकर नहीं आ रहे हैं, बल्कि फिल्म के लिए नए 'डॉन' रणवीर सिंह बनेंगे। मेकर्स ने 'डॉन 3' का ऑफिशियल टाइटल अनाउंसमेंट का वीडियो भी रिलीज किया है, जहां रणवीर सिंह का धमाकेदार लुक भी देखने को मिला है।

Don 3 promo out Ranveer Singh replaces Shah Rukh Khan in Farhan Akhtar film actor first look video goes viral
'डॉन 3' में रणवीर सिंह - फोटो : Social media

आज बुधवार, नौ अगस्त को निर्देशक फरहान अख्तर और निर्माता रितेश सिधवानी सहित 'डॉन 3' के निर्माताओं ने फिल्म का पहला लुक जारी किया। यह 'डॉन' के रूप में रणवीर सिंह का अनाउंसमेंट वीडियो भी है। वीडियो शानदार दृश्यों और धमाकेदार म्यूजिक से भरपूर है। रणवीर नए अवतार में डैशिंग लुक में नजर आए। फिल्म में वह शाहरुख खान को रिप्लेस कर रहे हैं। हालांकि, यह अभिनेता के लिए बड़ी चुनौती होगी कि वह किंग खान को किस तरह से रिप्लेस कर दर्शकों के दिल में 'डॉन' के रूप में अपनी जगह बना पाते हैं।

Ishaan Khatter: अमिताभ बच्चन की वजह से हो पाया था ईशान खट्टर का स्कूल में दाखिला? एक्टर ने किया खुलासा


 
Don 3 promo out Ranveer Singh replaces Shah Rukh Khan in Farhan Akhtar film actor first look video goes viral
डॉन 3 - फोटो : सोशल मीडिया

मेकर्स ने दमदार अंदाज में 'डॉन 3' की घोषणा की है। फैंस को प्रभावित करने के लिए वीडियो में फिल्म के मशहूर डायलॉग का भी इस्तेमाल किया गया है। 'डॉन 3' का पूरा नाम 'डॉन 3: द चेज एंड्स' है। फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट की शुरुआत धमाकेदार डायलॉग से होती है... ''शेर जो सो रहा है, वो जागेगा कब? पूछते हैं ये सब, उनसे कह दो, फिर जाग उठा हूं मैं, फिर सामने जल्द आने को। क्या है ताकत मेरी, क्या है हिम्मत मेरी। फिर दिखाने को। मौत से खेलना जिंदगी है मेरी। जीतना ही मेरा काम है। तुम तो हो जानते। जो मेरा बाप है। 11 मुल्कों की पुलिस ढूंढती है मुझे, मगर पकड़ पाया है कौन। मैं हूं डॉन।''
 



OMG 2: ओएमजी 2 को 'ए सर्टिफिकेट' मिलने के पक्ष में नहीं सद्गुरु, बोले- किशोरों के लिए भी है जरूरी


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Don 3 promo out Ranveer Singh replaces Shah Rukh Khan in Farhan Akhtar film actor first look video goes viral
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

फरहान अख्तर ने इससे पहले आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि 'डॉन' का तीसरा भाग बन रहा है। उन्होंने 'डॉन 3' के लोगो और टैगलाइन 'नए युग की शुरुआत' के साथ एक वीडियो साझा किया। फरहान ने डॉन के किरदार में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के पिछले अभिनय की सराहना करते हुए एक लंबा नोट भी लिखा था। उन्होंने डॉन की नई पीढ़ी के बारे में बात की थी और उम्मीद जताई कि नए 'डॉन' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा। उन्होंने कहा, "अब डॉन की विरासत को आगे ले जाने का समय आ गया है और इस नई व्याख्या में हमारे साथ एक अभिनेता जुड़ेंगे, जिसकी प्रतिभा और बहुमुखी प्रतिभा की मैं लंबे समय से प्रशंसा करता रहा हूं। हमें उम्मीद है कि आप उन्हें अपना प्यार, इतनी शालीनता और उदारता से दिखाएंगे, जैसे शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के लिए दिखाया गया था।"

Abhishek Bachchan: मुझे याद नहीं कि पापा की पहली फिल्म कौन सी देखी, घर पर वह कभी सुपरस्टार की तरह नहीं आए

विज्ञापन
Don 3 promo out Ranveer Singh replaces Shah Rukh Khan in Farhan Akhtar film actor first look video goes viral
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों की तो वह इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता के साथ आलिया भट्ट भी नजर आई हैं। सभी ने इस फिल्म में बेहतरीन अदाकारी से फैंस का दिल जीता। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर 'बैजू बावरा' की शूटिंग के बाद 'डॉन 3' की शूटिंग शुरू करेंगे। 'डॉन 3' अगले साल यानी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Mahesh Babu: महेश बाबू नहीं जानते तेलुगु, रट्टा मारकर बोलते हैं डायलॉग्स, जानें महेश बाबू के बारे में सब कुछ


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed