फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dono Trailer: ‘गदर 2’ की सफलता के बाद राजवीर देओल की बारी, ट्रेलर लॉन्च पर इस दिन साथ दिखेगा पूरा देओल परिवार

Thu, 31 Aug 2023 03:27 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Thu, 31 Aug 2023 03:27 PM IST
विज्ञापन
Dono Trailer will launch on 5 September gadar 2 star sunny deol son rajveer deol Paloma Thakeria debut film
देओल परिवार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता सनी देओल अपनी फिल्म 'गदर 2' की  सफलता से जहां खूब खुश हैं, वहीं अपने दूसरे बेटे राजवीर देओल की फिल्म 'दोनों' को भी लेकर काफी उत्साहित हैं। राजवीर देओल राजश्री बैनर के तले बनी फिल्म 'दोनों' के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रख रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर का मुहूर्त निकल आया है और जानकारी के मुताबिक, इस ट्रेलर लॉन्च पर पूरा देओल परिवार राजवीर का हौसला बढ़ाने के लिए ट्रेलर लॉन्च में मौजूद रहेगा।

Dono Trailer will launch on 5 September gadar 2 star sunny deol son rajveer deol Paloma Thakeria debut film
दोनों - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देओल परिवार के लिए यह साल बड़ा ही खास रहा है। दर्शको ने जहां धर्मेंद्र को निर्माता-निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में एक खास किरदार में देखा, वही अभिनेता सनी देओल ने अपनी फिल्म 'गदर 2' के जरिए हिंदी सिनेमा में एक तरह से कारोबारी क्रांति ला दी। अब इस परिवार की तीसरी पीढ़ी के कलाकार राजवीर देओल पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।  

Jawan: जवान की रिलीज से पहले नयनतारा ने इंस्टाग्राम की दुनिया में रखा कदम, दिखाया स्टाइलिश अंदाज

Dono Trailer will launch on 5 September gadar 2 star sunny deol son rajveer deol Paloma Thakeria debut film
दोनों - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजश्री बैनर के तले बनी फिल्म 'दोनों' के जरिए निर्माता-निर्देशक सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या अपने निर्देशन पारी की शुरुआत कर रहे हैं। बीते जमाने की मशहूर अभनेत्री पूनम ढिल्लो की बेटी पलोमा भी राजवीर देओल के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही हैं। देखा जाए तो राजश्री प्रोडक्शन्स के बैनर बन रही इस फिल्म से तीन लोग हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। 

Jawan: चेन्नई-तमिलनाडु में जवान की शूटिंग से 3000 परिवारों को मिली मदद, आर्ट डायरेक्टर मुथुराज ने जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
Dono Trailer will launch on 5 September gadar 2 star sunny deol son rajveer deol Paloma Thakeria debut film
करण देओल और राजवीर देओल के साथ सनी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पिछले 75 साल में राजश्री प्रोडक्शन्स ने हिंदी सिनेमा में कई नई प्रतिभाओं को मौका दिया है। माना जा रहा है कि इस बार फिल्म 'दोनों' के जरिए अवनीश बड़जात्या, राजवीर देओल और पलोमा की तिगड़ी हिंदी सिनेमा के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकती है। सनी देओल ने अपने बड़े बेटे करण देओल को फिल्म 'पल पल दिल के पास' के जरिए खुद लॉन्च किया था, लेकिन यह फिल्म कुछ खास सफल नहीं रही, ऐसी चर्चा है कि सनी देओल अपने बेटे करण देओल  को फिर लॉन्च करने की तैयारी में हैं। 

Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे ने मां को बांधी राखी, वीडियो देख खरी-खोटी सुनाने लगे फैंस

विज्ञापन
Dono Trailer will launch on 5 September gadar 2 star sunny deol son rajveer deol Paloma Thakeria debut film
देओल परिवार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देओल परिवार के प्रशंसकों की निगाहें अब राजवीर देओल पर टिकी हुई हैं। बात करें फिल्म 'दोनों' की तो यह फिल्म डेस्टिनेशन वेडिंग की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां पर राजवीर देओल और पलोमा की मुलाकात होती है और दो अजनबियों के बीच दिल छू लेने वाली एक प्रेम कहानी की शुरुआत होती है। इस फिल्म का ट्रेलर आगामी 4 सितंबर 2023 को लांच हो रहा है जहां पर पूरे देओल फैमिली के अलावा, बड़जात्या फेमिली और पूनम ढिल्लो का पूरा परिवार मौजूद रहेगा। यह फिल्म 5 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Adarsh Gourav Interview: शाहरुख के बचपन का किरदार निभाए हो गए 13 साल, लेकिन मुलाकात अब भी बाकी है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed