फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे ने मां को बांधी राखी, वीडियो देख खरी-खोटी सुनाने लगे फैंस

Thu, 31 Aug 2023 12:52 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 31 Aug 2023 12:52 PM IST
विज्ञापन
Ankita Lokhande ties Rakhi to her mom just a few days after her father passing away netizens react
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

आज भी रक्षाबंधन है। पूरे देश में यह त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने रक्षाबंधन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी मां को राखी बांधती नजर आ रही हैं। अंकिता के साथ उनकी मौसी भी देखी गईं। उनका यह वीडियो देख कुछ यूजर्स भड़क गए। उनका कहना है कि पिता के निधन को अभी ज्यादा समय भी नहीं हुआ है और ये इस तरह से खुशियां मना रहे हैं।

Ankita Lokhande ties Rakhi to her mom just a few days after her father passing away netizens react
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वह वीडियो में वह मां और मौसी के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाती दिखाई दे रही हैं। अंकित पूजा की थाली हाथ में लेकर मां को तिलक करती हैं और राखी बांधती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैं वादा करती हूं कि मम्मी मैं आपको आखिरी सांस तो यूं ही प्रोटेक्ट करती रहूंगी। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं। मौसी आपको भी ढेर सारा प्यार।'

Ankita Lokhande ties Rakhi to her mom just a few days after her father passing away netizens react
अंकिता लोखंडे - फोटो : insta

जैसे ही अंकिता ने यह वीडियो शेयर किया तो कुछ यूजर्स उन्हें ताने मारने लगे। यूजर्स ने अंकिता को जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने कहा कि पिता को गुजरे एक महीने भी नहीं हुआ और ये फैमिली ऐसे त्योहार क्यों मना रही है। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'आप कैसे राखी सेलिब्रेट कर सकते हो। आपके पिता के निधन का निधन हुआ था। आप साल भर तो त्योहार नहीं मना सकते हो।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Lokhande ties Rakhi to her mom just a few days after her father passing away netizens react
अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram

वहीं एक फैन ने लिखा, 'आपको ये शो ऑफ करने की जरूरत नहीं नहीं है। सभी अपने पिता-मां को यूं ही प्यार करते हैं। इस तरह आप हमारे त्योहार और ट्रेडिशंस को बर्बाद मत करो।' वहीं कुछ यूजर्स अंकिता के सपोर्ट में भी नजर आये। एक यूजर ने लिखा कि भगवान आप जैसी बेटी सबको दे। वहीं एक अन्य ने लिखा, अंकिता हम आपके हिम्मत को सलाम करते हैं। आपको यूं ही प्यार और हिम्मत मिलती रहे।'

यह भी पढ़ें: के के मेनन की बड़े परदे पर शानदार वापसी, ‘स्पेशल ऑप्स 2’ से पहले पूरा किया मिशन बैडमिंटन

विज्ञापन
Ankita Lokhande ties Rakhi to her mom just a few days after her father passing away netizens react
अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे के पिता शशिकांत लोखंडे ने 12 अगस्त को निधन हो गया। वह कई महीनों से बीमार चल रहे थे। वह 68 वर्ष के थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो अंकिता ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। एकता कपूर ने अपने सीरियल पवित्र रिश्ता में उन्हें पहला मौका दिया था। इस शो से वह घर-घर में मशहूर हो गई थीं। शो में अर्चना नाम के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। टीवी के अलावा अंकिता कई फिल्मों का हिस्सा भी रह चुकी हैं। कंगना रणौत की फिल्म मणिकर्णिका में भी वह नजर आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: गीतकार शैलेंद्र होते तो आज भी लिखते, और, हो सकता है जेल भी जाते

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed