{"_id":"5e8319cb8ebc3e77b31a4cbb","slug":"doordarshan-tv-show-circus-star-shah-rukh-khan-throwback-incident-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Throwback: जब शाहरुख से कहा गया था- 'नाक खराब है, सांवला रंग है, हीरो नहीं बन पाओगे', अभिनेता ने ऐसे दिया था जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Throwback: जब शाहरुख से कहा गया था- 'नाक खराब है, सांवला रंग है, हीरो नहीं बन पाओगे', अभिनेता ने ऐसे दिया था जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 31 Mar 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लॉकडाउन को देखते हुए दूरदर्शन पर कई पुराने कार्यक्रमों का प्रसारण फिर से किया जा रहा है। इस लिस्ट में रामायण, महाभारत, ब्योमकेश बक्शी के साथ ही शाहरुख खान का शो सर्कस भी शामिल है। इन सभी टीवी शोज को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में अमर उजाला अपने पाठकों को इन सभी कार्यक्रमों से और उनके सितारों से जुड़े पुराने किस्से आपको बता रहा है। आज की खास रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे शाहरुख खान के बारे में।
2 of 5
सर्कस
- फोटो : Social Media
दरअसल 90 के दशक का पॉपुलर धारावाहिक सर्कस का दोबारा प्रसारण 28 मार्च से शुरू हो चुका है। इस शो को दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किया जा रहा है। याद दिला दें कि शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से ही की थी, अपने शुरुआती करियर में शाहरुख ने फौजी, दिल दरिया जैसे फेमस टीवी शोज किए थे। हालांकि शाहरुख खान का फिल्मी सफर बिलकुल भी आसान नहीं था।
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने शुरुआती करियर के बारे में एक इंटरव्यू में बात करते हुए शाहरुख ने बताया था, 'जब मैं मुंबई आया था तो मुझे सिर्फ एक्टिंग का शौक था। मैं प्रतिभाशाली नहीं था जैसे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली खेल में हैं, दिलीप साहब और बड़े दिग्गज अभिनेता एक्टिंग में प्रतिभाशाली रहे। मैं उनके जैसा नहीं था पर मुझे एक्टिंग का शौक था। लोगों ने मुझसे कहा कि तुम्हारी नाक ख़राब है, तुम इतने लम्बे नहीं हो, बहुत तेज़ बोलते हो, सांवले रंग के हो, तुम हीरो नहीं बन पाओगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shah Rukh khan
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
अपने संघर्ष के दिनों को याद करते शाहरुख ने आगे कहा था, 'जिस भी बड़े आदमी को मैं जानता था उन्होंने मुझमें कोई न कोई कमी जरूर निकाली, पर मैं कहता था मुझे एक्टिंग का शौक है जिसे मैं मार नहीं सकता और मैं वो करता रहूंगा। मेरे दिल में जज़्बा था कि मैं एक्टिंग जरूर करूँगा, ठीक है, मैं हीरो जैसा नहीं दिखता, लेकिन कुछ न कुछ तो कर ही लूंगा।'
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान ने कभी हार मानना नहीं सीखा और धीरे- धीरे आगे बढ़ते गए। टीवी के बाद शाहरुख खान ने फिल्मों में कदम रखा और आज पूरी दुनिया में अभिनेता 'किंग ऑफ रोमांस' के नाम से मशहूर हैं। शाहरुख की फैन फॉलोइंग सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। हालांकि शाहरुख के फैंस इस वक्त थोड़ा उदास हैं क्योंकि शाहरुख खान साल 2018 में आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे। इसके बाद शाहरुख ने किसी फिल्म का एलान तक नहीं किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।