फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Double XL BO Prediction: गंभीर मुद्दे पर बात करती है 'डबल एक्सएल', ओपनिंग डे पर कितना कमाएगी ये फिल्म?

Thu, 03 Nov 2022 07:43 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 03 Nov 2022 07:43 PM IST
विज्ञापन
double xl box office prediction huma qureshi and sonakshi sinha starrer film
डबल एक्सएल - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं बात में वजन होना चाहिए, लेकिन लोगों को वजनदार लोग पसंद आ जाएं भला ऐसा कहां हो सकता है। बस ऐसा ही एक मुद्दा उठाती है फिल्म डबल एक्सएल। 60-70 के दशक में टुनटुन जैसी अभिनेत्रियों को फिल्मों में कॉमेडी के लिए इस्तेमाल किया जाता था। तब से मोटे लोगों को भी ज्यादातर उसी नजरिए से देखा जाता है। काफी समय के बाद अब बॉडी शेमिंग जैसे मुद्दे पर फिल्में बननी शुरू हुई हैं। हालांकि हिंदी सिनेमा में कई गंभीर मुद्दों पर फिल्में बनी हैं, लेकिन शायद ये मुद्दा पहली बार उठाया गया है।

double xl box office prediction huma qureshi and sonakshi sinha starrer film
डबल एक्सएल - फोटो : social media

डबल एक्सएल का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज किया है। इस फिल्म में हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। इस फिल्म में दो प्लस साइज महिलाएं अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में बॉडी शेमिंग से जूझती नजर आने वाली हैं। 'डबल एक्सएल' एक ऐसी फिल्म है, जो फैट फोबिया जैसे गंभीर विषय को बहुत ही हल्के फुल्के अंदाज में सबके सामने पेश करेगी।


इसे भी पढ़ें- Siddhant Chaturvedi: नव्या नवेली को डेट करने पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- काश ये सच होता
double xl box office prediction huma qureshi and sonakshi sinha starrer film
डबल एक्सएल - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की इस फिल्म के बजट की बात करें तो इस फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से अगर देखा जाए तो डबल एक्सएल को ओपनिंग डे पर चार से पांच करोड़ रुपये का कलेक्शन करना चाहिए। तभी ये फिल्म आगे सिनेमाघरों में टिकी रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
double xl box office prediction huma qureshi and sonakshi sinha starrer film
डबल एक्सएल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस फिल्म में फैट फोबिया जैसी गंभीर समस्या को बहुत ही हल्के-फुल्के और मजेदार अंदाज में पेश किया गया है। सोनाक्षी और हुमा के अलावा, फिल्म में जहीर इकबाल हैं और शिखर धवन कैमियो रोल में नजर आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी ने फिल्म के लिए 15 से 20 किलो वजन बढ़ाया था। फिल्म को भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, विपुल डी शाह, राजेश बहल और अश्विन वर्दे, साकिब सलीम, हुमा कुरैशी और मुदस्सर अजीज ने प्रोड्यूस किया है। डबल एक्सएल सिनेमाघरों में कल यानि 4 नवंबर को रिलीज होने वाली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed