सब्सक्राइब करें

डॉक्टर से मिसेज वर्ल्ड तक, ऐसा रहा अभिनेत्री अदिति गोवित्रिकर का सफर, जानिए अनसुने किस्से

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 19 May 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Dr Aditi Govitrikar birthday special know about her Unknown Facts   of life
अदिति गोवित्रिकर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अदिति गोवित्रिकर बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह शानदार अभिनेत्री होने के साथ एक उम्दा डॉक्टर और मशहूर मॉडल भी रही हैं। अदिति गोवित्रिकर ने कई सीरियल्स के अलावा बॉलीवुड की शानदार फिल्मों में भी काम किया है। अदिति गोवित्रिकर का जन्मदिन 21 मई को होता है। ऐसे में आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। 

Trending Videos
Dr Aditi Govitrikar birthday special know about her Unknown Facts   of life
अदिति गोवित्रिकर - फोटो : सोशल मीडिया

अदिति गोवित्रिकर का जन्म 21 मई 1976 को महाराष्ट्र के पनवेल में हुआ था। फिल्मों में आने से पहले उनकी पहचान एक मशहूर मॉडल और डॉक्टर के तौर पर होती थी। अदिति गोवित्रिकर ने साल 1996 में ग्लैडरेग्स कॉन्टेस्ट जीता। इसके बाद वह मॉडलिंग की दुनिया का जाना-माना नाम बन गईं। इस दौरान अदिति गोवित्रिकर ने कई म्यूजिक वीडियोज और विज्ञापनों में भी काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dr Aditi Govitrikar birthday special know about her Unknown Facts   of life
अदिति गोवित्रिकर - फोटो : सोशल मीडिया

बतौर मॉडल उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव तब आया जब उन्होंने 2001 में मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीता। इसके बाद उनकी शख्सियत में और इजाफा हो गया। उन्हें कई विज्ञापनों में काम करने का मौका मिला। एक सफल मॉडल बनने के बाद अदिति गोवित्रिकर ने फिल्मों की ओर कदम बढ़ाया। उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साउथ सिनेमा की फिल्म 'थम्मुडु' से की थी। उनकी यह फिल्म हिट साबित हुई थी। 

Dr Aditi Govitrikar birthday special know about her Unknown Facts   of life
अदिति गोवित्रिकर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद अदिति गोवित्रिकर ने साल 2002 में फिल्म 'सोच' और '16 दिसंबर' से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म '16 दिसंबर' में उनके अभिनय की काफी तारीफ की गई। इसके बाद अदिति ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया, जिनमें 'बाज', 'पहेली', 'दे दना दन', 'भेजा फ्राई 2' और 'हुम तुम और शबाना' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। बता दें कि अदिति गोवित्रिकर की बॉलीवुड में ऐसी बहुत कम फिल्में हैं जिनमें वो मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आई हों, वह ज्यादातर फिल्मों में सह कलाकार की भूमिका में थीं, जिसमे दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया। 

विज्ञापन
Dr Aditi Govitrikar birthday special know about her Unknown Facts   of life
अदिति गोवित्रिकर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि एक शानदार मॉडल और अभिनेत्री बनने से पहले अदिति गोवित्रिकर की पहचान एक डॉक्टर के तौर पर होती थी। वह एमबीबीएस डॉक्टर रह चुकी हैं। डॉक्टरी की पढ़ाई के दौरान ही अदिति की मुलाकात मेडिकल के सीनियर मुफ्फजल लकड़ावाला से हुई। करीब सात सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। हालांकि, अलग-अलग धर्म होने की वजह इन दोनों अपनी शादी के लिए थोड़ी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन शादी हो गई। हालांकि अब मुफ्फजल लकड़ावाला और अदिति गोवित्रिकर का तलाक हो चुका है। उनकी एक बेटी और एक बेटा भी है। 

पढ़ें: Exclusive: 15 नहीं 18 की उम्र में दीपिका बनी थीं रामायण की सीता, बातचीत में किए कई खुलासे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed