फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TikTok: फैजल पर भड़कीं सोना मोहापात्रा, सलमान को गर्लफ्रेंड के सिर पर बोतल फोड़ने की वजह से लिया निशाने पर

Tue, 19 May 2020 02:57 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 19 May 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
Sona Mohapatra s taken a dig at Salman Khan And Faizal Siddiqui Acid Attack Video on TikTok
फैजल, सोना और सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

टिकटॉक (TikTok) स्टार फैजल सिद्दीकी को हर तरफ से आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। उनपर आरोप है कि एक टिकटॉक वीडियो में वह लड़कियों पर एसिड अटैक का महिमामंडन कर रहे हैं। मामला इतना बढ़ गया है कि राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को इस मामले में दखल देना पड़ा जिसके बाद ये वीडियो उन्होंने (फैजल) डिलीट कर दिया।

Sona Mohapatra s taken a dig at Salman Khan And Faizal Siddiqui Acid Attack Video on TikTok
सोना मोहापात्रा

अब गायिका सोना मोहापात्रा ने भी फैजल की जमकर क्लास लगाई है। इसके अलावा सोना ने सलमान खान को भी लपेटे में लिया है। सोना ने ट्वीट करते हुए कहा, 'इस शादी के वीडियो के आगे और पीछे कुछ नहीं है, डियर तनजीला आप इस शख्स का बचाव कर रही थीं। महिलाओं का अपमान करना हमारी संस्क़ति में आम बात है।'

पढ़ें- एसिड अटैक वाले वीडियो पर आया TikTok स्टार फैजल सिद्दीकी का बयान, कहा- 'यह वीडियो किसी भी तरह से...'

Sona Mohapatra s taken a dig at Salman Khan And Faizal Siddiqui Acid Attack Video on TikTok
सोना, सलमान खान - फोटो : file photo
सोना ने आगे सलमान खान को लपेटे में लेते हुए लिखा, 'हम सलमान खान की कहानी के साथ बड़े हुए हैं, जहां उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के सिर पर सबके सामने बोतल फोड़ दी थी। वो तब भी देश के सबसे बड़े स्टार हैं? इसे तुरंत रोकने के जरूरत है'।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sona Mohapatra s taken a dig at Salman Khan And Faizal Siddiqui Acid Attack Video on TikTok
सोना, सलमान खान - फोटो : Social Media

याद दिला दें कि सोना मोहापात्रा महिलाओं पर हुए अत्याचार के मामले में खुलकर अपनी राय रखती हैं। इससे पहले भी वह सलमान को प्रियंका पर तंज कसने के लिए काफी कुछ कह चुकी हैं। मीटू मामले में भी सोना ने ट्वीट कर अपनी बात रखी थी। इंडस्ट्री में किसी के भी बारे में बोलने से पहले वो बिल्कुल नहीं डरतीं।

विज्ञापन
Sona Mohapatra s taken a dig at Salman Khan And Faizal Siddiqui Acid Attack Video on TikTok
फैजल सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं दूसरी ओर फैजल ने बयान जारी कर माफी मांगी है। फैजल ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'मैं किसी तरह से भी एसिड अटैक को बढ़ावा नहीं देता हूं। यह सिर्फ अपनी कला को सामने रखने का तरीका है।' हालांकि मैंने वीडियो हटा लिया है, क्योंकि इस तरह के विवाद को बढ़ावा देने में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है। उम्मीद करता हूं आप मेरा समर्थन करेंगे। मेरा इरादा कभी भी किसी को चोट पहुंचाना नहीं था। जो भी इस वीडियो से नाराज था, मैं उससे मांफी मांगता हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

My Intention was never to hurt anyone in any Capacity. As a social media influencer, I realize my responsibility and apologize to anyone who was offended by the video 🙏🏻 @ncwindia

A post shared by Faizal Siddiqui - فيصل صديقي (@siddiquifaizal) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed