फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में सामने आया मसाबा गुप्ता का नया प्यार, इस अभिनेता के साथ गोवा में बिता रहीं दिन

Tue, 19 May 2020 01:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 19 May 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
Neena Gupta daughter Masaba Gupta dating actor Satyadeep Mishra both are spending time in goa
मसाबा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लॉकडाउन के इस दौर में घर बैठे सभी कलाकार अपने रचनात्मक पहलुओं को लोगों के सामने ला रहे हैं। कुछ कलाकारों ने निर्देशक बनकर घर बैठे फिल्में बना दी हैं, तो कुछ कवि और लेखक बन गए हैं। वहीं, इस लॉकडाउन ने कुछ नए रिश्तों का खुलासा भी हुआ है। उनमें से एक है शानदार अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता का अभिनेता सत्यदीप मिश्रा के साथ रिश्ता। खुलासा इसलिए क्योंकि इनकी खोज मुंबई में हो रही थी लेकिन पता चला है कि मसाबा अभिनेता सत्यदीप मिश्रा के साथ गोवा में लॉकडाउन बिता रही हैं।

Neena Gupta daughter Masaba Gupta dating actor Satyadeep Mishra both are spending time in goa
मसाबा गुप्ता, सत्यदीप मिश्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता अपने पति फिल्म निर्देशक मधु मंटेना से वर्ष 2018 में अलग हो चुकी हैं। उनके इस रिश्ते के खत्म होने के बाद कहा जा रहा है कि वह अब हिंदी सिनेमा के एक अभिनेता सत्यदीप मिश्रा में अपना प्यार तलाश रही हैं। सत्यदीप मिश्रा का हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री अदिति राव हैदरी से गहरा रिश्ता रहा है। वर्ष 2009 में उन्होंने अदिति से शादी की थी।

Neena Gupta daughter Masaba Gupta dating actor Satyadeep Mishra both are spending time in goa
सत्यदीप मिश्रा, अदिति राव हैदरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हालांकि, सत्यदीप और अदिति राव हैदरी की शादी लंबी नहीं चल सकी और 2013 में ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। अब सत्यदीप और मसाबा की जोड़ी सुर्खियों में है। मसाबा के पूर्व पति मधु मंटेना और सत्यदीप मिश्रा के बीच सोशल मीडिया पर कभी-कभी छोटी मोटी कहासुनी भी हुई है। इसी से लोगों को सत्यजीत और मसाबा के रिश्ते के बारे में पता चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Neena Gupta daughter Masaba Gupta dating actor Satyadeep Mishra both are spending time in goa
मसाबा गुप्ता, मधु मंटेना - फोटो : सोशल मीडिया

सिर्फ इतना ही नहीं, सत्यदीप मसाबा गुप्ता के करीबी दोस्तों में भी खास रुचि रखते हैं। खबरों के मुताबिक सबसे रुचिकर बात यह है कि यह जोड़ा इस वक्त लॉकडाउन का समय गोवा में एक साथ बिता रहा है। मसाबा और सत्यदीप दो महीने पहले एक वीकेंड पर छुट्टी मनाने के लिए गोवा गए थे और तभी से लॉकडाउन की वजह से वहीं अटक गए हैं।

विज्ञापन
Neena Gupta daughter Masaba Gupta dating actor Satyadeep Mishra both are spending time in goa
सत्यदीप मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सत्यदीप मिश्रा को हिंदी की फोबिया, स्मोक, टाइगर्स, लव ब्रेकअप्स जिंदगी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2011 में आई फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' से की है। वहीं बात करें अगर मसाबा गुप्ता की तो वह फिल्म निर्माता मधु मंटेना से आपसी सहमति जताकर वर्ष 2018 में अलग हो गई थीं। अलग होने के बाद मसाबा ने कहा था कि वे दोनों अलग-अलग जिंदगियां चाहते हैं। उनकी ख्वाहिशों पर यह शादी अनावश्यक दबाव डाल रही है। वे दोनों अलग होने के बाद एक दूसरे के लिए समय निकालेंगे और एक दूसरे को ठीक से जानेंगे।

पढ़ें: अभिनेता बनने से पहले वॉचमैन की नौकरी करते थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, इन पांच सितारों ने भी किया अलग काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed