फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से अटकी हुई है 'हेरा फेरी 3', सुनील शेट्टी ने बताई सच्चाई

Tue, 19 May 2020 01:18 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 19 May 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Suniel Shetty revealed Why Hera Pheri 3 is on hold
हेरा फेरी - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा की सबसे सफल और प्रतिष्ठित कॉमेडी फिल्मों में से एक 'हेरा फेरी' सीरीज की तीसरी किस्त का दर्शकों को बहुत ही बेसब्री से इंतजार है। लेकिन फिल्म के निर्माता हैं कि अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा करने के लिए सामने नहीं आ रहे हैं। इस बीच इस फिल्म के मुख्य अभिनेताओं में से एक सुनील शेट्टी का बयान आया है कि 'हेरा फेरी' की टीम जानती है कि दर्शक इसकी तीसरी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, यह फिल्म कुछ दिक्कतों की वजह से रुकी हुई है। जैसे ही वह परेशानियां दूर होती हैं, वैसे ही यह फिल्म दर्शकों के सामने हाजिर होगी।

Suniel Shetty revealed Why Hera Pheri 3 is on hold
हेरा फेरी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा, 'फिलहाल के लिए तो सभी कुछ रुका हुआ है। फिल्म की टीम 'हेरा फेरी 3' बनाने का इरादा रखती है लेकिन कुछ दिक्कतें हैं जिनको दूर करना उनकी प्राथमिकता है। सब जानते हैं कि यह फिल्म टीवी पर भी उतनी ही बड़ी हिट हुई है जितना कि आजकल मीम्स की दुनिया में उसका इस्तेमाल हो रहा है। हम सभी जानते हैं कि दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।'

Suniel Shetty revealed Why Hera Pheri 3 is on hold
हेरा फेरी - फोटो : twitter

बता दें कि इस सीरीज की पहली फिल्म 'हेरा फेरी' वर्ष 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था और अक्षय कुमार, तब्बू, परेश रावल और सुनील शेट्टी ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। सीरीज की दूसरी किस्त 'फिर हेरा फेरी' के रूप में वर्ष 2006 में रिलीज हुई। इस फिल्म को नीरज वोरा ने निर्देशित किया है। हालांकि, नीरज वोरा अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। फिल्म में तीन मुख्य कलाकार परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के किरदार बाबू भैया, राजू और श्याम का तालमेल दर्शकों को खूब पसंद आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suniel Shetty revealed Why Hera Pheri 3 is on hold
हेरा फेरी - फोटो : Twitter

पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई घटनाओं के बारे में सुनील शेट्टी बताते हैं, 'मुझे नहीं पता कि यह फिल्म कैसे बनी? बस बन गई। हम रोजाना सुबह सेट पर आते थे। हमारी पोशाकें ज्यादातर सिकुड़ी हुई होती थी। उन पर स्त्री भी नहीं की जाती थी। फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन जी हमें पेपर पर सोने के लिए बोलते थे और हम अक्सर अखबार पर सोया करते थे। वह कहते थे कि मैं तुम लोगों को आराम नहीं देना चाहता हूं। जब आप उठो और सेट पर आओ तब आपके चेहरे पर ऐसे असहजता दिखनी चाहिए। फिल्म में हमें मेकअप वगैरह की जरूरत नहीं पड़ती थी। अक्षय कुमार, मैंने और परेश जी ने एक लंबा समय साथ बिताया है और खूब रिहर्सल किए हैं।'

विज्ञापन
Suniel Shetty revealed Why Hera Pheri 3 is on hold
हेरा फेरी

वर्ष 2017 में जब नीरज वोरा ने इस फिल्म के तीसरे भाग को बनाने की घोषणा की थी तो उन्होंने परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी को बाहर करके जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और नाना पाटेकर को फिल्म में जगह दी थी। हालांकि, नीरज बोरा ने उसके कुछ समय बाद ही इस दुनिया को छोड़ दिया। फिर वर्ष 2018 में इंदर कुमार ने 'हेरा फेरी 3' को निर्देशित करने की बात कही और उन्होंने फिर से फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल को वापस लाने का निर्णय लिया।

पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी को इस वजह से 'राम' मानती हैं टीवी की 'सीता', राजनीति में आने को लेकर दीपिका ने कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed