फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम नरेंद्र मोदी को इस वजह से 'राम' मानती हैं टीवी की 'सीता', राजनीति में आने को लेकर दीपिका ने कही ये बात

Tue, 19 May 2020 12:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 19 May 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
Ramanand Sagar Ramayan sita aka Deepika Chikhalia On Pm Narendra Modi Ram Comment
प्रधानमंत्री मोदी, दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

रामानंद सागर की रामायण के दोबारा टेलीकास्ट होने के बाद से शो में सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। ऐसे में अमर उजाला ने भी उनसे बात की। अमर उजाला के साथ लाइव प्रोग्राम के दौरान दीपिका चिखलिया से जब उनके उस बयान पर सवाल किया गया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को 'राम' बताया था, इस पर उन्होंने कहा, 'वो रैपिड फायर राउंड के दौरान दिया गया जवाब था।'

Ramanand Sagar Ramayan sita aka Deepika Chikhalia On Pm Narendra Modi Ram Comment
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका ने कहा, 'इस संकट की घड़ी में अगर कोई इंसान हमारे लिए महत्वपूर्ण है, तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। वह इस स्थिति को ठीक से देख रहे हैं।' दीपिका ने आगे कहा, "मेरे लिए 'राम' का मतलब था कि वो मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ गलत कहा है। मैं अब भी अपनी बात पर टिकी हूं। हमारे प्रधानमंत्री जिस तरह से देश की सेवा कर रहे हैं वो काबिले तारीफ है। मैं अब भी ये बात मानती हूं कि पीएम मोदी आज के राम हैं।"

Ramanand Sagar Ramayan sita aka Deepika Chikhalia On Pm Narendra Modi Ram Comment
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद जब दीपिका से सवाल किया गया कि क्या वह राजनीति में फिर से आना चाहती हैं तो इसपर उन्होंने कहा, 'मैंने कभी ये नहीं कहा कि मैं राजनीति में वापस आना चाहती हूं। लेकिन मैं किसी तरह की सामाजिक सेवा जरूर करना चाहूंगी। क्योंकि मुझे लगता है कि अगर हमारे बोलने से कुछ फर्क पड़ता है तो मैं उसके बारे में बोलना पसंद करूंगी। मैं इसे लेकर ट्वीट भी कर चुकी हूं कि कलाकारों को इसके लिए आगे आना चाहिए। मेरे बोलने से अगर किसी का भला होता है तो मैं जरूर बोलना चाहूंगी।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramanand Sagar Ramayan sita aka Deepika Chikhalia On Pm Narendra Modi Ram Comment
दीपिका चिखलिया - फोटो : Social Media

बता दें दीपिका ने एक बयान में कहा था, 'पीएम नरेंद्र मोदी को आज के दौर के 'राम' हैं। उन्होंने कहा था- 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोशिश करते हैं हर दिन कुछ अच्छा करने की इसलिए आज के समय के राम वही हैं। हालांकि इसके बाद कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की थी। दीपिका इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और शो को लेकर फैंस के साथ अपना अनुभव साझा करती रहती हैं।

विज्ञापन
Ramanand Sagar Ramayan sita aka Deepika Chikhalia On Pm Narendra Modi Ram Comment
सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया - फोटो : Social Media

दीपिका का फिल्मी करियर राजश्री प्रोडक्शन के साथ शुरू हुआ था। वर्ष 1983 में उन्हें सबसे पहले राज किरण के साथ फिल्म 'सुन मेरी लैला' में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर देखा गया। इसके बाद उन्होंने 1989 में घर का चिराग, 1991 में रुपये दस करोड़ और 1994 में खुदाई जैसी फिल्मों में भी काम किया। दीपिका ने कन्नड़, तमिल और बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन माता सीता के किरदार से जो प्रसिद्धि उन्हें मिली ऐसी किसी अभिनेत्री को हासिल नहीं हुई। वह घर-घर में माता सीता के रूप में पूजी जाने लगीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed