फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Drashti Dhami Birthday: छोटे पर्दे की 'मधुबाला' हैं दृष्टि धामी, कभी 'गीत' तो कभी 'मुस्कान' बनकर जीता लोगों का दिल

Sun, 10 Jan 2021 05:16 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 10 Jan 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
Drashti Dhami Birthday Story know all about her career and personal life
दृष्टि धामी - फोटो : Social Media

छोटे पर्दे की बबली अदाकारा दृष्टि धामी 10 जनवरी को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। दृष्टि टीवी जगत की बेहद खूबसूरत और प्रतिभावान एक्ट्रेसेज में से एक हैं। उन्होंने गंभीर किरदारों के साथ साथ चुलबुले किरदार निभाकर दर्शकों के बीच अपनी प्रतिभा साबित की है। छोटे पर्दे पर दृष्टि ने कभी 'गीत' बनकर तो कभी 'मधुबाला' बनकर हर किसी का दिल जीता है। तो चलिए आज छोटे पर्दे की इस मधुबाला के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Drashti Dhami Birthday Story know all about her career and personal life
दृष्टि धामी

दृष्टि ने अपने करियर की शुरूआत 'सै्य्या दिल में आना रे...' म्यूजिक एलबम से की थी। इसके बाद दृष्टि कई विज्ञापन में भी नजर आईं थीं। हालांकि दृष्टि को असली पहचान मिली शो 'दिल मिल गए' से। इस फिल्म में उन्होंने डॉक्टर मुस्कान का किरदार निभाया था जो हमेशा मस्ती में रहती हैं। शो में दृष्टि साइड रोल में थीं, लेकिन उनके किरदार ने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी।

Drashti Dhami Birthday Story know all about her career and personal life
दृष्टि धामी - फोटो : Social Media

इसके बाद दृष्टि शो 'गीत' में नजर आईं थी। इस सीरियल में गुरमीत और दृष्टि के रोमांस ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया था। शो हिट होने के साथ साथ दृष्टि भी सुपरहिट हो गईं थीं। गीत के बाद दृष्टि को शो मिला 'मधुबाला- एक इश्क एक जुनून'। इस शो ने उनके करियर में चार चांद लगा दिए। इस शो की सफलता के चलते दृष्टि को छोटे पर्दे की 'मधुबाला' कहा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Drashti Dhami Birthday Story know all about her career and personal life
दृष्टि धामी - फोटो : Social Media

इन टीवी शो के अलावा दृष्टि 'एक था राजा एक थी रानी' और 'परदेस में हैं मेरा दिल' जैसे शो में भी नजर आईं थी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' 6 का ताज भी अपने नाम किया था। दृष्टि को आखिरी बार 'सीरियल सिलसिला बदलते रिश्तों' का में देखा गया था। इसमें उन्होंने एक ऐसी पत्नी का रोल निभाया था जो अपने पति से हमेशा डर के रहती है।

विज्ञापन
Drashti Dhami Birthday Story know all about her career and personal life
Drashti Dhami And Neeraj Khemka - फोटो : instagram

इन सारे शोज के बाद दृष्टि ने 6 साल तक बिजनेसमैन नीरज खेमका को डेट करने के बाद साल 2015 में शादी कर ली। शादी के बाद से दृष्टि ने शो किए लेकिन काफी समय से वो छोटे पर्दे से दूर हैं। हालांकि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बता दें कि दृष्टि ने अपने पति नीरज खेमका, दोस्त नकुल मेहता और उनकी पत्नी जानकी पारेख के साथ एडवांस में ही बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed