अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी' में खतरनाक विलेन के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ताहिर राज भसीन के लिए साल 2021 बहुत खास होगा। ताहिर अब तक जिन फिल्मों का हिस्सा रहे हैं, वह चर्चित रही हैं। और, आगे आने वाले समय में भी वह जिन फिल्मों का हिस्सा बनने वाले हैं, वह भी बहुप्रतीक्षित हैं। इस हिसाब से यह उनकी एक परीक्षा भी होगी। चूंकि, ताहिर के लिए उनके नए साल की शुरुआत काम से ही हुई है इसलिए वह खुद भी इस साल को लेकर काफी रोमांचित हैं।
Tahir Raj Bhasin 2021: खतरनाक विलेन अब बनेगा ओपनिंग बल्लेबाज, ताहिर राज भसीन का ऐसा रहेगा नया साल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल की शुरुआत अच्छी होने को लेकर ताहिर राज भसीन कहते हैं, 'साल 2021 का अब तक का रंग रूप देखकर मैं बहुत रोमांचित हूं। मेरे लिए नए साल की शुरुआत एक वेब सीरीज की शूटिंग करते हुए हुई है तो मैं इसे अपने लिए एक अच्छी शुरुआत मानता हूं। एक कलाकार के रूप में मैं अलग अलग प्रोजेक्ट्स पर काम करूंगा। और, इसके लिए मैं काफी उत्साहित भी हूं। अलग-अलग किरदारों का चयन मुझे और भी ज्यादा जोशीला बनाता है। जैसे जैसे साल बीतेगा वैसे वैसे मैं अपना अलग-अलग रूप दर्शकों के सामने पेश करता जाऊंगा।'
एक पूरा किरदार निभाते हुए ताहिर राज भसीन को पहली बार वर्ष 2014 में आई रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी' में देखा गया। इस फिल्म में शानदार काम के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकन भी मिला। उनका शुरुआती किरदार तो इसी फिल्म में रहा लेकिन इससे पहले वह कुछ छोटे-मोटे स्पेशल अपीयरेंस जैसे काम 'किस्मत लव पैसा दिल्ली', 'काय पो चे' और 'वन बाय टू' जैसी फिल्मों में भी कर चुके हैं।
'मर्दानी' रिलीज होने के दो साल बाद जब अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म 'फोर्स 2' रिलीज हुई तो इस फिल्म में ताहिर को मुख्य खलनायक के रूप में देखा गया। जॉन और ताहिर के साथ फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा भी मौजूद रहीं। ताहिर के लिए यह एक बड़ा किरदार था क्योंकि बड़ी सफलता मिलने का मौका ताहिर के लिए यहीं पर था। और ताहिर ने इस मौके को दोनों हाथ से बटोरा। वर्ष 2017 में जब नंदिता दास ने फिल्म 'मंटो' बनाई तो उन्होंने 40 के दशक के हिंदी फिल्मों के एक स्टार श्याम का किरदार निभाने के लिए ताहिर को ही लिया।
वर्ष 2018 का कान फिल्म फेस्टिवल ताहिर राज भसीन के लिए पहला मौका था जब उन्होंने फिल्म 'मंटो' के लिए रेड कार्पेट पर शिरकत की। फिर वर्ष 2019 में उन्होंने नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'छिछोरे' में डेरेक का किरदार निभाया। ताहिर का किरदार इस फिल्म में मुख्य किरदारों में से एक है। अपना अब तक का सफर तो ताहिर ने अच्छा बिता ही लिया है और आगे की तैयारी भी उन्होंने अच्छे से कर रखी है। दर्शक उन्हें इस साल सबसे पहले कबीर खान के निर्देशन में रणवीर सिंह की फिल्म '83' में देखेंगे।