फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक ने किया दीपिका संग फिल्म ‘फाइटर’ बनाने का एलान, गाया- ‘....पर तिरंगे से खूबसूरत कफन नहीं होता’

Sun, 10 Jan 2021 03:20 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sun, 10 Jan 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
Hrithik roshan announces first film Fighter with deepika padukone siddharth anand becomes producer
ऋतिक रोशन, सिद्धार्थ आनंद, दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दुनिया में मिल जाएंगे आशिक कई


पर वतन से हसीं सनम नहीं होता,
हीरों में सिमटकर सोने से लिपटकर मरते हैं कई
पर तिरंगे से खूबसूरत कफन नहीं होता..


ये वो लाइनें हैं जिन्हें पढ़ते हुए हिंदी सिनेमा के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन ने अपनी नई फिल्म का रविवार को एलान किया। फिल्म अगले साल सितंबर में रिलीज होगी। और, इस फिल्म में पहली बार ऋतिक रोशन की जोड़ी बनने जा रही है हिंदी सिनेमा की ‘मस्तानी’ दीपिका पादुकोण के साथ। फिल्म के निर्देशक होंगे सिद्धार्थ आनंद जिनके साथ ऋतिक ने पिछली फिल्म ‘वॉर’ की थी। इस फिल्म से सिद्धार्थ फिल्म निर्माता भी बन गए हैं।

Hrithik roshan announces first film Fighter with deepika padukone siddharth anand becomes producer
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की तिकड़ी बनने को लेकर चर्चाएं दीपिका पादुकोण के जन्मदिन से ही शुरू हो चुकी थीं। इसी क्रम में ऋतिक रोशन ने रविवार को अपने जन्मदिन पर अपनी इस नई फिल्म 'फाइटर' का एलान किया। अपने सोशल मीडिया पर फिल्म 'फाइटर' का मोशन पोस्टर रिलीज करते हुए ऋतिक ने लिखा, ‘अद्वितीय दीपिका पादुकोण के साथ अपनी इस पहली उड़ान का मुझे इंतजार है!’

Hrithik roshan announces first film Fighter with deepika padukone siddharth anand becomes producer
ऋतिक रोशन - फोटो : instagram/hrithikroshan

इस मौके पर ऋतिक ने निर्देशक सिद्धार्थ के लिए एक भावुक नोट भी साझा किया। ऋतिक ने लिखा, "एक अभिनेता के रूप में ममता और सिद्धार्थ आनंद की प्रोडक्शन कंपनी मारफ्लिक्स को फिल्म ‘फाइटर’ के साथ परिचित करवाते हुए और इस फिल्म का हिस्सा बनने की मुझे बहुत खुशी है। यह बहुत स्पेशल है क्योंकि इसने एक निर्देशक और दोस्त के साथ मेरे रिश्ते को अधिक गहरा कर दिया है। इनका सफर मैंने अपने सेट पर एक सहायक निर्देशक होने से लेकर फिल्म ‘बैंग बैंग’ और ‘वॉर’ में मुझे निर्देशित करने तक देखा है। अब जब वह फाइटर के लिए निर्माता बन गए हैं तो मेरी उत्सुकता और खुशी की कोई सीमा नहीं है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik roshan announces first film Fighter with deepika padukone siddharth anand becomes producer
दीपिका पादुकोण - फोटो : गोलियों की रासलीला: रामलीला

वहीं, दीपिका पादुकोण ने भी साल की इस पहली बड़ी फिल्म ‘फाइटर’ के एलान का दिल खोलकर स्वागत किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “सपने वाकई में सच होते हैं।” निर्देशक सिद्धार्थ अपनी पिछली फिल्म के बाद एक अलग लीग में शामिल हो चुके हैं। ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर' साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही और हिंदी सिनेमा में 300 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा कमाई करने वाली गिनती की फिल्मों में शामिल हैं।

विज्ञापन
Hrithik roshan announces first film Fighter with deepika padukone siddharth anand becomes producer
सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘फाइटर’ से निर्माता बनने जा रहे निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते है, “दुनिया भर के दर्शकों के लिए मेरे पसंदीदा स्टार ऋतिक और दीपिका को एक साथ लाना मेरे जीवन का सबसे रोमांचक क्षण है।  मैं देश में एक्शन फिल्में बनाने के लिए समर्पित प्रोडक्शन हाउस मारफ्लिक्स का सफ़र शुरू करने के लिए रोमांचित हूं। मैं अपनी जीवन साथी ममता आनंद के साथ मार्फ्लिक्स का सफ़र शुरू कर रहा हूं। ऋतिक के साथ मारफ्लिक्स शुरू करना विशेष है क्योंकि उन्होंने मुझे सहायक निर्देशक के रूप में काम करने से लेकर यहां तक देखा है।”

पढ़ें: दीपिका के जन्मदिन पर सारा केक खा गए थे रणवीर सिंह, एक्ट्रेस ने अनदेखी तस्वीर साझा करते हुए कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed