हाल ही में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'द एम्पायर' काफी सुर्खियों में बनी है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ इसे गेम ऑफ थ्रोन्स की नकल बता रहे हैं। इस बीच 'द एम्पायर' की कास्ट, कॉफी शॉट्स विद करण में पहुंचे, जहां काफी मस्ती देखने को मिली। निर्देशक कारण जौहर के इस शो में दृष्टि धामी, कुणाल कपूर और डिनो मोरिया लीड रोल में नजर आए हैं। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें करण दृष्टि, कुणाल और डिनो से मजेदार सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में करण जौहर, डिनो के लुक के बारे में पूछते हुए कहते हैं, 'मैंने आपका लुक देखा है सीरीज में, ये बहुत कमाल है।' इस पर डिनो कहते हैं,'मैंने एक जानवर को फॉलो किया, वो पैंथर है।'
कॉफी विद करण: जब करण जौहर के सामने दृष्टि धामी ने लिया कंगना रणौत का नाम, निर्देशक ने यूं दिया रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं, इसके बाद करण कहते हैं, 'ऑफ स्क्रीन आप किस तरह के जानवर हैं?' जिस पर डिनो ने खुद को पपी बताते हुए कहा कि पपी को सब पसंद करते हैं। इसके बाद प्रोमो में करण तीनों से सवाल पूछते हैं कि बैटलफील्ड में कौन सेल्फी क्लिक करता दिखेगा?
इस पर कुणाल ने जवाब देते हैं, 'मुझे लगता है कि आप। कुणाल की बात पर सहमति जताते हुए डिनो भी सेल्फी लेने की एक्टिंग करते दिखे। प्रोमो के अंत में करण, दृष्टि से पूछते हैं कि हाल फिलहाल में ऐसी कौनसी अभिनेत्री हैं, जिसे आप अपनी रोल मॉडल मानती हैं।
इसपर दृष्टि कहती हैं, 'आपकी पसंदीदा कंग... प्रियंका चोपड़ा। दृष्टि के जवाब पर करण कहते हैं- मैंने एकदम स्ट्रेट फेस रखा है, आप देख सकते हैं ये मेरा रेस्टिंग फेस है। करण कुणाल से पूछते हैं कि अगर आपको अभिषेक बच्चन को कई पैगाम भेजना हो तो आप क्या भेजेंगे। इस पर कुणाल कहते हैं कि मेरे भाई कबड्डी कबड्डी कबड्डी। आई लव यू बडी।
बता दें कि द एम्पायर सीरीज एलेक्स रदरफोर्ड के छह ऐतिहासिक उपन्यासों की सीरीज ‘एंपायर ऑफ द मुगल’ की पहली कड़ी ‘राइडर्स फ्रॉम द नॉर्थ’ पर आधारित है।इसकी शुरुआत पानीपत की पहली लड़ाई 1526 से होती है, जहां बाबर अपनी जिंदगी के सफर को याद कर रहा है। कुणाल कपूर बाबर की दमदार भूमिका में हैं। उनपर यह किरदार काफी सूट कर रहा है। वहीं शबाना आजमी एसान दौलत के किरदार में खूब जंच रही हैं।