फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला मौत मामले में मुंबई पुलिस ने दर्ज किया एक्सीडेंटल डेथ, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

Sun, 05 Sep 2021 07:10 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 05 Sep 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Sidharth Shukla death case Police file accidental death report, samples sent to FSL
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram

बिग बॉस 13 के विजेता और अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन दो सितंबर को मुंबई में हो गया। उनके निधन के बाद से ही टीवी जगत शोक में डूबा हुआ है। अभिनेता अपने मुंबई स्थित घर में बेसुध हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। यहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद कूपर अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम हुआ है। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा था। वहीं, मुंबई पुलिस ने रविवार को सिद्धार्थ की मौत के मामले में एडीआर (एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट) दर्ज की है। खबरों की मानें तो कूपर अस्पताल के डॉक्टरों ने सिद्धार्थ की मौत में फाउल प्ले होने से नकारा है। डॉक्टरों के अनुसार अभिनेता की मौत एक नेचुरल डेथ है। हालांकि, अभी तक मौत का कारण पता नहीं चल सका है, लेकिन केमिकलनालिसिस से ये भी साफ हो जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट में हार्ट अटैक की बात साबित होने के बाद मुंबई पुलिस इस केस को बंद कर देगी।

Sidharth Shukla death case Police file accidental death report, samples sent to FSL
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि किसी भी मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवाने से पहले ADR (एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट) दर्ज करवाना कानूनी रूप से अनिवार्य होता है। इसके अलावा पुलिस जल्द ही सिद्धार्थ के परिवारवालों का बयान भी लेगी। 

Sidharth Shukla death case Police file accidental death report, samples sent to FSL
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
2021 में बंधने वाले थे शादी के बंधन में
एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो शहनाज गिल की तरह ही सिद्धार्थ शुक्ला भी उनके प्यार में थे, यही वजह थी कि ये दोनों अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Shukla death case Police file accidental death report, samples sent to FSL
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार

मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का शुक्रवार को ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सिद्धार्थ बचपन से ही इस संस्था से जुड़े थे। श्मशान घाट में मौजूद लोगों के मुताबिक अंतिम क्रिया के सभी रिवाज शहनाज गिल ने ही पूरे किए। सिद्धार्थ की मां ने अपने जिगर के टुकड़े को कांपते हाथों से मुखाग्नि दी जिसे देख हर किसी की आंखे नम हो गई है।

विज्ञापन
Sidharth Shukla death case Police file accidental death report, samples sent to FSL
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 13 के विजेता थे सिद्धार्थ
बता दें कि गुरुवार को सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सामने आई। इसके बाद से ही धीरे- धीरे उनके करीबी दोस्त और बॉलीवुड-टीवी जगत के सितारे अस्पताल और उनके घर पहुंचने लगे थे। साल 2008 से टीवी करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ शुक्ला शो बालिका वधू और दिल से दिल तक के जरिए लोगों के बीच मशहूर हुए थे। इसके अलावा उन्होंने बिग बॉस 13 की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed