{"_id":"6134a838f39f02195852c6c9","slug":"amitabh-bachchan-share-throwback-photo-of-his-first-film-with-wife-jaya-bachchan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थ्रोबैक: इस फिल्म में पहली बार साथ नजर आए थे अमिताभ और जया बच्चन, तस्वीर साझा कर पुरानी यादें कीं ताजा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
थ्रोबैक: इस फिल्म में पहली बार साथ नजर आए थे अमिताभ और जया बच्चन, तस्वीर साझा कर पुरानी यादें कीं ताजा
बच्चन परिवार बॉलीवुड के उन परिवारों में से एक है जिसके लगभग सभी सदस्य फिल्मों में सक्रिय हैं। अमिताभ बच्चन सदी के महानायक कहे जाते हैं और वो मनोरंजन जगत में जमकर काम कर रहें हैं। वहीं जया बच्चन भी एक बेहद ही सफल हीरोइन रही हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर शानदार तस्वीरें साझा करते हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आती है।
इस फिल्म में अमिताभ और जया ने पहली बार साथ किया था काम
हाल ही में अमिताभ ने एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है जिसमें उनके साथ पत्नी जया बच्चन भी नजर आ रही हैं। हालांकि ये तस्वीर इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि ये उस फिल्म की तस्वीर है जिसमें दोनों ने पहली बार साथ काम किया था। इस तस्वीर को साझा करते हुए बिग बी ने लिखा, 'हमारी साथ में पहली फिल्म बंसी और बिरजू, 1 सितंबर 1970 को रिलीज हुई थी'। इसे 49 साल का वक्त हो गया।
अमिताभ ने जो तस्वीर साझा की वो ब्लैक एंड व्हाइट है। इस तस्वीर में जया अमिताभ के गले लगती दिख रही हैं साथ ही दोनों बेहद ही जवान नजर आ रहे हैं। प्रकाश वर्मा के निर्देशन में बनी ये एक रोमांटिक फिल्म थी जिसमें अमिताभ और जया ने साथ काम किया था। उस वक्त ये दोनों भी नहीं जानते होंगे कि आगे चलकर वो पति पत्नी हो जाएंगे।
3 of 5
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन
- फोटो : Insatagram- @amitabhbachchan
इस फिल्म से दोनों की दोस्ती शुरू हुई थी इसके बाद दोनों जंजीर में साथ नजर आए थे। यहां से इनके प्यार की शुरुआत हुई और 1973 में दोनों ने शादी कर ली। अमिताभ और जया ने 'अभिमान', 'सिलसिला', 'शोले' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जया बच्चन, अमिताभ बच्चन
- फोटो : Social Media
बिग बी और जया की शादीशुदा जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव भी आए। प्रेम और विश्वास से बंधी इनके रिश्ते की डोर कभी कभी कमजोर भी दिखी लेकिन उन्होंने इस डोर को कभी टूटने नहीं दिया। आज अमिताभ और जया की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे आदर्श जोड़ी मानी जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ इन दिनों टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वो बहुत जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और 'झुंड' में नजर आने वाले हैं। अमिताभ की फिल्म 'चेहरे' हाल ही में रिलीज हुई है लेकिन इसे दर्शकों से खास प्रतिक्रिया नहीं मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।