फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जॉन अब्राहम से रणबीर कपूर तक: इन सितारों को था अपनी टीचर पर क्रश, पढ़ाई में ध्यान लगाना होता था मुश्किल

Sun, 05 Sep 2021 04:22 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 05 Sep 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
John abraham to ranbir kapoor these celebs had crush on their teachers in school and college days
जॉन अब्राहम, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

प्यारा दीवाना मस्ताना तो होता ही है साथ ही बेपरवाह भी होता है। ये दिल कब किस पर और कहां आ जाए ये किसी को पता नहीं चलता। बॉलीवुड के हैंडसम सितारों के प्रति तो लोग दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं। कभी उन्हें फूल और कार्ड भेजकर तो कभी उनके घर के सामने घंटों खड़े होकर फैंस अपने प्यार का इजहार करते हैं। हालांकि सबसे दिलचस्प बात तो वो लगती है जब ये सितारे अपने प्यार का खुलासा करते हैं।



जब इन सितारों को हुआ था अपने टीचर से प्यार

बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जिन्हें कभी ना कभी अपने स्कूल कॉलेज के समय में अपने टीचर से ही प्यार हो गया था। जैसे स्कूल के समय में लगभग हम सभी को कभी ना कभी अपने टीचर बहुत अच्छे लगे थे वैसे ही इन सितारों के साथ भी ऐसा हुआ था। तो चलिए आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिन्हें अपने पढ़ाई के दौरान हुआ था टीचर पर ही क्रश।

John abraham to ranbir kapoor these celebs had crush on their teachers in school and college days
जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram

जॉन अब्राहम

जॉन बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जिनके गुड लुक्स पर लाखों लड़कियां जान देती हैं। जॉन ने अपने अभिनय से तो फैंस को दीवाना बनाया ही साथ ही अपनी शानदान बॉडी और मासूम मुस्कुराहट से भी सबका दिल चुराया है। हालांकि स्कूल के दिनों में जॉन अपनी टीचर को काफी पसंद करते थे लेकिन वो कौन सा विषय पढ़ाती थीं ये अभी तक किसी को पता नहीं चला।

John abraham to ranbir kapoor these celebs had crush on their teachers in school and college days
वरुण धवन - फोटो : instagram

वरुण धवन

वरुण आज नताशा दलाल के पति हैं लेकिन अपने पढ़ाई के दौरान वो भी एक टीचर पर फिदा हो गए थे। वरुण 21 साल के थे जब उन्हें अपनी टीचर पर क्रश हो गया था। वो यूके में बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे थे। वरुण पर खुद लड़कियां दिल हार जाती हैं लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वो अपनी टीचर पर दिल हार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
John abraham to ranbir kapoor these celebs had crush on their teachers in school and college days
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ मल्होत्रा

शेरशाह बनकर हर किसी का दिल जीत लेने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अपनी टीचर के दीवाने हो चुके हैं। सिद्धार्थ जब 9वीं कक्षा में थे तो उन्हें एक टीचर बहुत अच्छी लगती थीं। वो अपनी टीचर से बात करना पसंद करते थे और चाहते थे कि उनकी टीचर हमेशा उनसे बात करें।

विज्ञापन
John abraham to ranbir kapoor these celebs had crush on their teachers in school and college days
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान

बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम और एलिजिबल बैचलर कहे जाने वाले सलमान खान भी अपने टीचर पर क्रश रखते थे। सलमान ने खुलासा किया था कि वो अक्सर अपने टीचर के साथ फ्लर्ट किया करते थे। उन्होंने बताया था कि वो अक्सर अपनी टीचर से हंसी-मजाक करते थे और उन्हें ऐसा करना अच्छा लगता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed