फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना के साथ फिर नजर आएंगे अन्नू कपूर, 'ड्रीम गर्ल 2' में एंट्री पक्की

Wed, 14 Sep 2022 06:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 14 Sep 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
Dream Girl 2: Annu Kapoor Abhishek Banerjee joins Ayushmann Khurrana Ananya Pandey upcoming movie
आयुष्मान खुराना-अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ष 2019 में आई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' दर्शकों को बेहद पसंद आई। अब मेकर्स इसका सीक्वल बना रहे हैं। सीक्वल की शूटिंग शुरू भी हो चुकी है। 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान खुराना का किरदार उनकी बाकी फिल्मों से बिल्कुल जुदा था, वहीं अन्नू कपूर, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह और नुसरत भारूचा ने भी अपने अभिनय से फिल्म में चार चांद लगाए। हालांकि, सीक्वल की स्टारकास्ट में थोड़ा बदलाव हुआ है। इस बार नुसरत भरूचा की जगह एक्ट्रेस अनन्या पांडे नजर आएंगी। हालांकि, फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि वे सीक्वल में भी अन्नू कपूर और अभिषेक बनर्जी को देख सकेंगे।

Dream Girl 2: Annu Kapoor Abhishek Banerjee joins Ayushmann Khurrana Ananya Pandey upcoming movie
अभिषेक बनर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की पुष्टि तो काफी पहले ही हो चुकी थी। अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीक्वल में अन्नू कपूर, अभिषेक बनर्जी और मनजोत सिंह भी नजर आएंगे। बता दें कि पहले पार्ट में इन सितारों ने काफी शानदार अभिनय किया। अब दूसरे सीजन में भी इनकी उपस्थिति दर्शकों के लिए खुशखबरी से कम नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीक्वल में भी इन स्टार्स का किरदार दर्शकों को गुदगुदाएगा। 

Dream Girl 2: Annu Kapoor Abhishek Banerjee joins Ayushmann Khurrana Ananya Pandey upcoming movie
ड्रीम गर्ल - फोटो : सोशल मीडिया

'ड्रीम गर्ल 2' की पूरी टीम मिलकर मेहनत में जुटी हुई है, ताकि स्क्रिप्ट के साथ न्याय किया जा सके और दर्शकों का मनोरंजन पहले पार्ट की तरह किया जा सके। बता दें कि फिलहाल आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे मुंबई में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक मेकर्स ने मथुरा और आगरा को स्टूडियो में रिक्रिएट किया है। सभी चीजें काफी भव्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dream Girl 2: Annu Kapoor Abhishek Banerjee joins Ayushmann Khurrana Ananya Pandey upcoming movie
आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य कर रहे हैं। वहीं इसे एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। 'ड्रीम गर्ल 2' के अलावा आयुष्मान खुराना फिल्म 'डॉक्टर जी' में भी नजर आएंगे। इसमें उनकी जोड़ी रकुल प्रीत सिंह के साथ जमेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed