फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raaj Shaandilyaa: ड्रीम गर्ल 2 के बाद नई फिल्मों की तैयारी में राज शांडिल्य, कार्तिक-आयुष्मान से चल रही बात

Thu, 28 Sep 2023 07:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 28 Sep 2023 07:53 PM IST
विज्ञापन
Dream Girl 2 Director Raaj Shaandilyaa in talks with Kartik Aaryan and Ayushmann Khurrana for his next
आयुष्मान खुराना, कार्तिक आर्यन, राज शांडिल्य - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक राज शांडिल्य की ड्रीम गर्ल 2 ने हाल ही में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म की सफलता और इसके 100 करोड़ के क्लब में पहुंचने से निर्देशक काफी खुश हैं। इस बीच राज के आगामी प्रोजेक्ट्स पर नई जानकारी सामने आई है। 


Bigg Boss: एल्विश यादव निगेटिव PR मामले पर अभिषेक मल्हान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं किसी को 25 रुपये भी न दूं

Dream Girl 2 Director Raaj Shaandilyaa in talks with Kartik Aaryan and Ayushmann Khurrana for his next
कार्तिक आर्यन, आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

बताया जा रहा है कि वह दो अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के लिए कार्तिक आर्यन और आयुष्मान खुराना से बातचीत कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पहली फिल्म कार्तिक आर्यन वाली फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक कॉमेडी होगी। राज ने पहले ही उन्हें संवादों के साथ पूरी पटकथा सुना दी है। 

Dream Girl 2 Director Raaj Shaandilyaa in talks with Kartik Aaryan and Ayushmann Khurrana for his next
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

कथित तौर पर कार्तिक को यह आइडिया पसंद भी आया है, लेकिन उन्होंने अभी तक फिल्म के लिए प्रतिबद्धता नहीं जताई है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो फिल्म 2024 की गर्मियों की शुरुआत में यह फिल्म शुरू हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dream Girl 2 Director Raaj Shaandilyaa in talks with Kartik Aaryan and Ayushmann Khurrana for his next
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कार्तिक और राज की पहले ही तीन बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन फिल्म की पुष्टि के लिए कुछ और बैठकें होंगी। बता दें कि कार्तिक इन दिनों कबीर खान के साथ चंदू चैंपियन में व्यस्त हैं। इसके तुरंत बाद वह भूल भुलैया 3 और आशिकी 3 पर काम करेंगे।

विज्ञापन
Dream Girl 2 Director Raaj Shaandilyaa in talks with Kartik Aaryan and Ayushmann Khurrana for his next
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके अलावा राज ने आयुष्मान खुराना से भी अपनी दूसरी फिल्म के लिए संपर्क किया है, लेकिन इसका निर्देशन उनके एक सहायक द्वारा किया जाना है। फिल्म की पुष्टि होने में कुछ और सत्र लगेंगे। फिलहाल राज विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का निर्देशन कर रहे हैं, जिसमें राजकुमार राव और टिप्ति डिमरी हैं। यह अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण एकता कपूर और भूषण कुमार ने किया है। राज के पास संजय दत्त के लिए भी एक खास प्रोजेक्ट है।
Kantara 2: 'कांतारा' के प्रीक्वल पर सामने आई नई जानकारी, इस दिन फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे ऋषभ शेट्टी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed