हिंदी सिनेमा ने वो दौर भी देखा है जब अलग अलग सिनेमाघरों में अलग अलग सुपरहिट फिल्में एक ही समय में चला करती थीं। अब एक ही सिनेमाघर के अलग अलग स्क्रीन्स पर ये नजारा देख फिल्में बनाने वाले भी खुश हैं और फिल्में देखने वाले भी। छुट्टियों वाला ये वीकएंड इस बार कमाल होने वाला है। छुट्टी 2 अक्तूबर की भी है और इतनी सारी छुट्टियों के बीच ‘गदर 2’ हिंदी में बनी और रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है। बस देखना ये है कि इस पोजीशन पर ये कितने दिन टिकी रहती है क्योंकि ‘जवान’ एक्सप्रेस की रफ्तार अब भी कायम है।
Gadar 2 Vs Jawan: तारा सिंह के सिर सज गया नंबर वन मूवी का ताज, ‘गदर 2’ ने शाहरुख की ‘पठान’ को पछाड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘गदर 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बीते दिन तक 524.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ये आंकड़ा फिल्म ने रिलीज के 48वें दिन पाया। इसी के साथ ही ये फिल्म हिंदी में बनी और रिलीज हुई फिल्मों में नंबर वन फिल्म बन गई है। इसके पहले सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म ‘पठान’ रही है जिसने इसी साल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाएं मिलाकर 543.09 करोड़ रुपये कमाए। हिंदी में फिल्म की कमाई 524.53 करोड़ रुपये रही है।
Alia-Ranbir: आलिया भट्ट ने पति रणबीर को खास अंदाज में दी बधाई, एक्टर के सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट का खोला
शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर नौ हफ्तों तक मौजूद रहने के बाद हिंदी में 524.53 करोड़ रुपये कमाए थे। सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ इस आंकड़े को रिलीज के 48वें दिन पा लिया। अब देखना ये होगा कि शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ इसे नंबर वन पोजीशन पर कितने दिन कायम रहने देती है।
Alia-Ranbir: आलिया भट्ट ने पति रणबीर को खास अंदाज में दी बधाई, एक्टर के सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट का खोला
ध्यान देने वाली बात ये है कि ‘जवान’ की सुनामी अभी थमी नहीं है। इस फिल्म ने रिलीज 21वें दिन ही हिंदी में 520 करोड़ रुपये का लिए थे। हो ये भी सकता है कि गुरुवार को एक टिकट लेने पर एक टिकट फ्री वाली स्कीम के चलते फिल्म ‘जवान’ भी ‘गदर 2’ के नंबर वन मूवी बनने के अगले ही दिन नई नंबर वन मूवी बन जाए। ऐसा हुआ तो सनी देओल का ‘गदर 2’ के नंबर वन मूवी का जश्न मनाने का अमेरिका में चल रहा इंतजार खटाई में पड़ जाएगा।
‘पठान’, ‘गदर 2’ और ‘जवान’ का हिंदी में कलेक्शन| दिन | पठान | गदर 2 | जवान |
| पहला हफ्ता | 351.00 करोड़ रुपये | 284.63 करोड़ रुपये | 347.98 करोड़ रुपये |
| दूसरा हफ्ता | 91.50 करोड़ रुपये | 134.47 करोड़ रुपये | 136.10 करोड़ रुपये |
| तीसरा हफ्ता | 45.65 करोड़ रुपये | 63.55 करोड़ रुपये | 46.80* करोड़ रुपये |
| अब तक कुल | 524.53 करोड़ रुपये | 524.75* करोड़ रुपये | 520.00* करोड़ रुपये |
*सिनेमाघरों में प्रदर्शन जारी