फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dream Girl 2 Trailer: सोशल मीडिया दफ्तर में ट्रेलर रिलीज करने पहुंचेगी ‘ड्रीमगर्ल 2’, मंगलवार का निकला मुहूर्त

Sat, 29 Jul 2023 01:23 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 29 Jul 2023 01:23 PM IST
विज्ञापन
Dream Girl 2 Trailer launch function to happen in Meta Mumbai office instead of any hotel or banquet hall
आयुष्मान खुराना-ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सितंबर महीने में 39 साल के होने जा रहे अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपने लाइव कंसर्ट्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दो साल में चार बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में दे चुके आयुष्मान खुराना की इस साल की पहली फिल्म ‘ड्रीमगर्ल 2’ 25 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का प्रचार 1 अगस्त से आधिकारिक रूप से शुरू होगा। इसी दिन फिल्म के सारे सितारे, निर्माता और निर्देशक मिलकर फिल्म का ट्रेलर रिलीज करेंगे। बस ये धमाल इस बार किसी होटल या बैंक्वेंट हाल में नहीं बल्कि एक सोशल मीडिया कंपनी के दफ्तर में होगा।

Dream Girl 2 Trailer launch function to happen in Meta Mumbai office instead of any hotel or banquet hall
ड्रीम गर्ल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर्स को ही मनोरंजन की नई दुनिया का सबक मानने के अपने फायदे भी हैं और नुकसान भी। फिल्मों की मार्केटिंग करने वालों को लगता है कि सोशल मीडिया के जरिये ही हिंदी सिनेमा के असल दर्शकों तक पहुंचा जा सकता है। यहां तक कि फिल्म के किरदारों के लिए भी फिल्मी सितारे इन सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर्स को ही असली भारत की परछाई मान चुके हैं। लेकिन, ऐसा करने का नतीजा क्या होता है, ये फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह के किरदार में देखा जा सकता है। रणवीर ने अपना ये पूरा किरदार एक सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर के हिसाब से गढ़ा और दर्शकों ने इसे पहले दिन के पहले शो में ही खारिज कर दिया।

Dream Girl 2 Trailer launch function to happen in Meta Mumbai office instead of any hotel or banquet hall
मुंबई में स्थित मेटा का दफ्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर्स के मेले इन दिनों मुंबई में हर नई फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर लगते हैं। फिल्मी सितारों की प्राथमिकता सूची में भी अब पत्रकार कम और ये सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर ही छाए रहते हैं। और, इसी कड़ी में टेलीविजन की कॉन्टेंट क्वीन कहलाने वाली एकता कपूर ने अब एक नया प्रयोग करने का फैसला किया है। एकता कपूर ही आयुष्मान की फिल्म ‘ड्रीमगर्ल 2’ की निर्माता हैं और खबर मिली है कि इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च आने वाले मंगलवार को मुंबई में मेटा के बीकेसी स्थित दफ्तर में होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dream Girl 2 Trailer launch function to happen in Meta Mumbai office instead of any hotel or banquet hall
मुंबई में स्थित मेटा का दफ्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मंगलवार 1 अगस्त को होने जा रहे फिल्म ‘ड्रीमगर्ल 2’ के ट्रेलर लॉन्च पर फिल्म की निर्माता एकता कपूर के साथ इसके निर्देशक राज शांडिल्य तो होंगे ही, फिल्म के सितारे आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे, अभिषेक बनर्जी और राजपाल यादव भी इस कार्यक्रम में मेटा के सोशल मीडिया पेजों से जुड़कर दुनिया भर के दर्शकों से सीधा संवाद स्थापित करने की कोशिश करेंगे।
Johnny Walker Son Interview: डैडी बोले, मैं तुम्हारा पिता हूं, खुदा नहीं कि तुम्हारी किस्मत लिख सकूं... 

विज्ञापन
Dream Girl 2 Trailer launch function to happen in Meta Mumbai office instead of any hotel or banquet hall
गुलाबो सिताबो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘ड्रीमगर्ल 2’ इसके हीरो आयुष्मान खुराना के करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण फिल्म मानी जा रही है। आयुष्मान की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ ही वह पहली फिल्म रही है जिसने कोरोना संक्रमण काल में सीधे ओटीटी पर फिल्मों को रिलीज करने का चलन भारत में शुरू किया। इस फिल्म की रिलीज के बाद से आयुष्मान की बीते दो साल में सिनेमाघरों में पहुंची चारों फिल्में ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’, ‘अनेक’, ‘डॉक्टर जी’ और ‘एन एक्शन हीरो’ कतार से फ्लॉप रही हैं।
TMKOC: तारक मेहता.. की 15वीं एनिवर्सरी पर मुनमुन दत्ता ने साझा किया खास पोस्ट, दिल खोलकर की असित मोदी की तारीफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed