फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajay Devgn: दूल्हे की तरफ से शादी में पहुंचे अजय देवगन, अगवानी के तुरंत बाद बदल लिया पाला, जानिए क्यों...

Thu, 10 Nov 2022 01:12 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 10 Nov 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
Drishyam 2 Fame Actress Ishita Dutta Told Story of Ajay Devgn During her Marriage With Vatsal Seth
इशिता, वत्सल और अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आमतौर पर मशहूर शख्सियतें किसी समारोह में पहुंचे तो उनसे मिलने वालों की एक अलग ही बरात वहां पहुंच जाती है। लेकिन बात जब बराती बनने की हो और जनवासे से निकली बरात का सबसे रौशन चेहरा अगवानी के तुरंत बाद पाला बदल ले तो मामला बहुत दिलचस्प हो जाता है। ऐसा ही हुआ अभिनेता, निर्देशक, निर्माता अजय देवगन के साथ जब वह पांच साल पहले फिल्म ‘टार्जन द वंडर कार’ में अपने बेटे बने वत्सल सेठ की शादी में पहुंचे। क्या कुछ हुआ था उस दिन बता रही हैं इशिता दत्ता जिन्होंने पहले फिल्म ‘दृश्यम’  और अब ‘दृश्यम 2’ में अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाया है।

Drishyam 2 Fame Actress Ishita Dutta Told Story of Ajay Devgn During her Marriage With Vatsal Seth
इशिता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दूल्हे की तरफ से आए बरात में
वत्सल सेठ की शादी अभिनेत्री इशिता दत्ता से 28 नवंबर 2017 को हुई। इशिता दत्ता बताती हैं, ‘मेरी शादी में अजय देवगन सर वर पक्ष से ही गए थे। वह आए और लोगों से मिले। लेकिन, अचानक उनको मस्ती सूझी। वे बोले, वत्सल मेरा बेटा और इशिता बेटी है। अजय देवगन की बात सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे। क्योंकि बेटा और बेटी की शादी कैसे हो सकती है? आज कल वत्सल सेठ और मेरी सोशल मीडिया पर लोग खूब  मीम्स वायरल कर रहे हैं और लोग कह रहे हैं कि मिलिए अजय देवगन की बेटा और बेटी से। ऐसा इसलिए कर रहें क्योंकि 'दृश्यम 2' रिलीज होने वाली है।’

 

Drishyam 2 Fame Actress Ishita Dutta Told Story of Ajay Devgn During her Marriage With Vatsal Seth
अजय - काजोल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अजय देवगन की गोद ली हुई बेटी
इशिता के मुताबिक ‘जब अजय देवगन की बात सुनकर लोग हंसने लगे तो अजय देवगन ने कहा कि इशिता मेरी गोद ली हुई बेटी हैं, इसलिए दोनों की शादी में कोई समस्या नहीं। वहां मौजूद लोगों ने अजय देवगन की इस बात से सहमति जताई।’ बता दें कि दृश्यम में इशिता दत्ता ने अजय देवगन की गोद ली हुई बेटी का किरदार निभाया है जिसके हाथ से हत्या हो जाती है और अजय देवगन अपने परिवार को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Drishyam 2 Fame Actress Ishita Dutta Told Story of Ajay Devgn During her Marriage With Vatsal Seth
इशिता दत्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शूटिंग के पहले दिन थर थर कांपने लगी
इशिता बताती हैं, ‘जब मैंने होश संभाला तो अजय देवगन और काजोल की फिल्म 'प्यार तो होना ही था' देखी थी, वैसे तो उनकी सारी फिल्में बहुत अच्छी हैं, लेकिन 'प्यार तो होना ही था' आज भी जब भी टीवी पर आती है तो मैं उसे देखती हूं। उनकी फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' मुझे बहुत अच्छी लगी। इसके अलावा 'रेड' फिल्म भी काफी मुझे अच्छी लगी। अजय देवगन से मेरी पहली मुलाकात 'दृश्यम' फिल्म की शूटिंग के दौरान तो उनको देखकर मैं डर से कांपने लगी।’

विज्ञापन
Drishyam 2 Fame Actress Ishita Dutta Told Story of Ajay Devgn During her Marriage With Vatsal Seth
इशिता दत्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निशिकांत कामत ने दूर किया डर
फिल्म ‘दृश्यम’ की शूटिंग के पहले दिन की बात चलने पर इशिता कहती हैं, ‘मुझे याद है पहले दिन की मेरी शूटिंग, जब अजय सर गड्ढा खोद रहे थे और मैं उनके पास आती हूं और पिकनिक पर जाने के लिए पैसे मांगती हूं और जब वह नहीं देते हैं तो उन्हें कन्विंस करती हूं। इस सीन की शूटिंग से पहले मैं डर से कांप रही थी। मुझे डर था कि कहीं मेरी वजह से रीटेक ना हो जाए।  तभी, फिल्म के निर्देशक निशिकांत  कामत मेरे पास आए और उन्होंने मुझे यह समझाया कि तुम यह मत सोचो कि अजय देवगन बहुत बड़े स्टार हैं बल्कि यह सोचो कि वह तुम्हारे पिता हैं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed