{"_id":"62a3672f16e26b55434cbcfc","slug":"drug-case-ncb-reveal-that-shah-rukh-khan-said-we-were-being-shown-like-monsters-after-aryan-khan-arrest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aryan Khan Case: 'हमें राक्षस की तरह दिखाया गया' एनसीबी के अधिकारी ने बताई शाहरुख के 'मन की बात'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aryan Khan Case: 'हमें राक्षस की तरह दिखाया गया' एनसीबी के अधिकारी ने बताई शाहरुख के 'मन की बात'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 10 Jun 2022 09:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आर्यन खान, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में क्लीन चिट मिल चुकी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने आर्यन को मुंबई से बाहर एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद आर्यन कुछ दिनों तक जेल में भी रहे थे। इस दौरान बेटे आर्यन को जेल से बाहर लाने के लिए शाहरुख खान ने रात दिन एक कर दिए थे। हालांकि, खान परिवार की तरफ से इस पूरे मामले पर एक भी बयान नहीं दिया था। वहीं, अब आर्यन खान को क्लीन चिट मिलने के बाद शाहरुख खान का एक बयान सामने आया है। इसके बारे में एनसीबी के एक अधिकारी ने खुलासा किया है।
2 of 4
शाहरुख खान-आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एनसीबी अधिकारी संजय सिंह ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान और उनकी मुलाकात का जिक्र किया, जो आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद हुई थी। संजय सिंह ने बताया कि शाहरुख ने उनसे मुलाकात की थी। तब उन्होंने आर्यन के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में पूछा था। किंग खान ने एनसीबी अधिकारी से अनुरोध भी किया था कि उन्हें अपने बेटे से मिलने दिया जाए। लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके थे।
3 of 4
शाहरुख खान, आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
संजय सिंह ने कहा, 'शाहरुख ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को बिना किसी सबूत के बदनाम किया जा रहा है।' इस बातचीत में शाहरुख खान ने नम आंखों के साथ ये भी कहा, 'हमें किसी बड़े अपराधी या राक्षसों के रूप में चित्रित किया गया है, जो समाज को खत्म करने के लिए आए हैं और हम रोज कुछ कठिन कर रहे थे।'
बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 2021 में अक्तूबर की शुरुआत में मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था। कई अदालती सुनवाई, बहुत सारे नाटक और 26 दिनों की लंबी हिरासत के बाद, बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें 28 अक्तूबर को जमानत दी थी। आर्यन की जमानती अभिनेत्री और शाहरुख खान की दोस्त जूही चावला बनी थीं। उस समय अभिनेत्री ने एक लाख का बॉन्ड भरा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।