फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Drug Case: प्रभाकर सेल का दावा, आर्यन को छोड़ने के लिए गोसावी ने पैसों को लेकर समीर वानखेड़े से की थी बात

Fri, 12 Nov 2021 10:45 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 12 Nov 2021 10:45 AM IST
विज्ञापन
Drug case prabhakar sail claims kiran gosavi talked to sameer wankhede for releasing aryan khan
समीर वानखेड़े, आर्यन खान - फोटो : Instagram

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिल गई है लेकिन अभी भी इस मामले में नए नए मोड़ सामने आ रहे हैं। एनसीबी के स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सेल ने दावा किया है कि उसके बॉस किरण गोसाबी ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े से शाहरुख के बेटे आर्यन को बाहर निकालने के लिए जबरन वसूली की चर्चा की थी। सेल ने अपने दावा में कहा कि गोसावी ने सैम डिसूजा को कॉल किया था और 25 करोड़ के डिमांड करने की बात कही थी और 18 करोड़ में मामला सेटल किया था जिसमें आठ करोड़ समीर वानखेड़े को दिया जाना था और बाकी उनमें बंटवारा होता।



प्रभाकर सेल ने किए चौंकाने वाले दावे

यह पूछे जाने पर कि क्या शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी और नियोक्ता के बीच कोई मुलाकात हुई थी? इस पर सेल ने कहा कि, 'केपी गोसावी ने मेरा नंबर समीर वानखेड़े के रूप में सेव किया और जब उसकी लोवर परेल ब्रिज पर मुलाकात हुई तो मैंने गोसावी के कहे अनुसार काम किया था। यह दिखाने के लिए उन्हें समीर वानखेड़े का फोन आ रहा है'।

Drug case prabhakar sail claims kiran gosavi talked to sameer wankhede for releasing aryan khan
प्रभाकर सेल - फोटो : सोशल मीडिया

सेल ने आगे दावा किया कि, 'एक रात जब वह और गोसावी सैम डिसूजा से मिलने के बाद कोलाबा जा रहे थे तो उसने देखा कि गोसावी समीर वानखेड़े को फोन कर रहा था क्योंकि फोन के डिस्प्ले पर समीर वानखेड़े का नाम ही दिखा था। मैंने उसे फोन पर कहते सुना कि सर, थोड़ा देर इंतजार करें, सौदे के संबंध में विचार हो रहा है और मैं आपको बुलाऊंगा तब तक आप आर्यन पर कोई कार्रवाई मत करिएगा'।

Drug case prabhakar sail claims kiran gosavi talked to sameer wankhede for releasing aryan khan
किरण गोसावी - फोटो : एएनआई (फाइल)

अगली सुबह गोसावी ने सेल को तुरंत महालक्ष्मी के पास जाने और 50 लाख रुपये लेने के लिए भेजा। सेल ने फिर सुनील पाटिल को कॉन्टेक्ट किया ताकि वह उसे 23 लाख रुपये दे सके। आगे सेल ने कहा कि, 'सुनील पाटिल ने मुझे उस व्यक्ति का नंबर दिया और मैंने उसे कॉल किया। उसने मुझे अपने खात में एक लाख रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा और अपने चेक की डिटेल भी भेजी'।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Drug case prabhakar sail claims kiran gosavi talked to sameer wankhede for releasing aryan khan
किरण गोसावी - फोटो : सोशल मीडिया

सेल ने कहा कि, 'कुछ दिक्कतों के चलते मैं सिर्फ 95 हजार ही भेज सका था तो मैंने सिद्धिविनायक मनी ट्रांसफर शॉप से उसके अकांट में पैसे भेज दिए और एक हजार रुपये सर्विस चार्ज लगा दिया। मैंने उससे पूछा कि बाकि के चार हजार का क्या करूं तो उसने कहा अपने पास रखो। सेल ने दावा किया कि उसने बचे पैसे गोसावी को दे दिए। कैश रजिस्टर के अनुसार एक व्यक्ति को 23 लाख दिए गए, 95 हजार सुनील पटेल को दिए गए और बाकी पैसे किरण गोसानी को मिले'।

विज्ञापन
Drug case prabhakar sail claims kiran gosavi talked to sameer wankhede for releasing aryan khan
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

सेल ने आगे दावा किया कि, 'उसी शाम 3 अक्तूबर को गोसावी ने मुझे वाशी ब्रिज पर आने के लिए 5 लाख रुपये लेकर बुलाया जो उसने किचन में एक बैग में रखा था और फिर मुझे इनार्बिट मॉल आने के लिए कहा। गोसावी आया और बैग में कुछ और नकदी डाल दी। मुझसे कहा कि चर्चगेट के लिए निकल जाओ वहा सैम कॉल करेगा। उसने मुझसे 23 लाख रुपये लेने के लिए कहा जो मैंने पहले दे दिए थे। मैं चर्चगेट पहुंचा तो सैम डिसूजा वहां आए और दूसरे व्यक्ति से 23 लाख रुपये और वसूले। इसके बाद 15 लाख रुपये नकद सहित कुछ 38 लाख रुपये गोसावी द्वारा वापस लाए गए और सैम को सौंप दिए गए'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed