फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज, कहा था- '1947 में भीख मिली, आजादी तो 2014 में मिली'

Fri, 12 Nov 2021 10:25 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 12 Nov 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut statement ‘India got independence in 2014’ comment, police complaint filed
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत एक बार फिर सुखिर्यों में हैं। लेकिन हर बार की तरह वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि अपने उस नए बयान के लिए जिसमें उन्होंने उन्होंने कहा है कि भारत को सही मायने में आजादी 2014 में मिली है। कंगना ने एक निजी इंटरव्यू में कहा है  "वो आजादी नहीं थी वो भीख थी और जो आजादी मिली है वो 2014 में मिली है।" कंगना के इस बयान के बाद हर तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है। यहां तक कि आम आदमी पार्टी (आप) ने  मुंबई पुलिस में कंगना के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है।

Kangana Ranaut statement ‘India got independence in 2014’ comment, police complaint filed
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य प्रीति शर्मा मेनन ने अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ मुंबई पुलिस से शिकायत कर मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। मेनन ने कहा, "कार्रवाई की उम्मीद है। कंगना पर भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए, 504, और 505 के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।"



Kangana Ranaut statement ‘India got independence in 2014’ comment, police complaint filed
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

इससे पहले बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने कहा था, "कभी महात्मा गांधी के त्याग और तपस्या का अपमान...कभी उनके हत्यारे का सम्मान...अब भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस...और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार...इस सोच को पागलपन कहूं या देशद्रोह?"

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut statement ‘India got independence in 2014’ comment, police complaint filed
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण गांधी, कांग्रेस नेता उदित राज समेत कई दलों ने उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इसके साथ ही पद्मश्री वापस लेने की भी मांग की जा रही है। कंगना का यह बयान पद्मश्री मिलने के दो दिन बाद आया है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut statement ‘India got independence in 2014’ comment, police complaint filed
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

हाल ही में पद्मश्री मिलने के बाद कंगना ने कहा था, 'दोस्तों एक कलाकार के रुप में मुझे बहुत प्यार और सम्मान मिला है, लेकिन आज पहली बार एक आदर्श नागरिक होने के नाते देश से अवॉर्ड मिला है। जब देश के खिलाफ होने वाली चीजों के खिलाफ आवाज उठाई। यहां तक कि मुझ पर कई केस भी चल रहे हैं। ये सम्मान बहुत से लोगों का मुंह बंद करेगा। मैं इस देश का बहुत सम्मान करती हूं.. जय हिंद!'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed