{"_id":"618de8a38e6b394d33251c50","slug":"when-katrina-kaif-defended-salman-khan-nasty-comments-over-priyanka-for-leaving-movie-bharat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थ्रोबैक: जब प्रियंका के 'भारत' छोड़ने पर सलमान के गुस्से की होने लगी थी चर्चा, बचाव में आ गईं थीं कटरीना कैफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
थ्रोबैक: जब प्रियंका के 'भारत' छोड़ने पर सलमान के गुस्से की होने लगी थी चर्चा, बचाव में आ गईं थीं कटरीना कैफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कटरीना कैफ इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि कटरीना विक्की कौशल संग इसी साल दिसंबर के पहले हफ्ते में सात फेरे लेंगी। कटरीना इन दिनों टाइगर 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन खबर है कि उनकी शादी को देखते हुए सलमान ने शूटिंग की डेट आगे बढ़ा दी है। किसी वक्त में सलमान और कटरीना एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन ब्रेकअप के बाद दोनों की दोस्ती बरकरार रही। जहां ब्रेकअप के बाद दो लोग एक दूसरे को अक्सर नजरअंदाज करते हैं तो वहीं सलमान और कटरीना ने दोस्ती की मिसाल कायम की है।
जब सलमान के बचाव में आ गईं थीं कटरीना
दोनों ना ही सिर्फ साथ में फिल्में करते हैं बल्कि अक्सर एक दूसरे के साथ पार्टियों और फंक्शन में भी नजर आते हैं। सलमान जितना कटरीना का ख्याल रखते हैं उतनी ही देखभाल कटरीना भी सलमान की करती हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड की बार्बी डॉल सलमान के गुस्से को भी काबू करने की कोशिश करती हैं। ऐसा एक वाक्या तब देखने को मिला था जब सलमान ने प्रियंका पर उनकी फिल्म छोड़ने पर गुस्सा जाहिर किया था।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा सलमान खान
- फोटो : Bollywood
दरअसल सलमान खान की फिल्म भारत में पहले प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली थीं। उनकी जोड़ी पर्दे पर काफी पसंद भी की जाती रही है ऐसे में जब सालों बाद दोनों फिर साथ आ रहे थे तो फैंस काफी उत्साहित थे। फिल्म की सारी तैयारी शुरू हो गई थी लेकिन शूटिंग के पांच दिन पहले प्रियंका ने अपने पैर खींच लिए क्योंकि उन्हें निक जोनस से शादी करनी थी।
3 of 5
सलमान और प्रियंका
प्रियंका के अचानक फिल्म से निकल जाने पर सलमान को काफी बुरा लगा। हालांकि उन्होंने तुरंत वह रोल कटरीना को दे दिया। सलमान और कटरीना ने फिल्म भारत का जबरदस्त प्रमोशन भी किया। सलमान फिल्म का प्रमोशन तो कर रहे थे लेकिन हर इवेंट में वह प्रियंका पर गुस्सा जाहिर करते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान और प्रियंका
सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी फिल्मों के लिए पति को भी छोड़ देती हैं और यहां पर लोगों को मौका मिल रहा है लेकिन वह पति के लिए जा रही हैं। सलमान ने कहा था कि प्रियंका को उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म में काम करने का मौका मिला तो उन्होंने उस फिल्म को छोड़ कर निक से शादी कर ली।
विज्ञापन
5 of 5
विक्की कौशल, कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान के लगातार हमले से धीरे धीरे विवाद बनता दिख रहा था। ऐसे में कटरीना उनके बचाव में आ गईं। कटरीना ने कहा था कि अब तक तो हम सभी जानते हैं कि सलमान अपने दिल की बात कैसे कहते हैं। वह बहुत कुछ बोल जाते हैं लेकिन उन बातों का कोई मतलब नहीं होता है। मैं उनकी ऐसी बातों को बहुत गंभीरता से नहीं लेती हूं। बता दें कि भारत में कटरीना के डांस को काफी पसंद किया गया था हालांकि फिल्म पर्दे पर सफल नहीं हो पाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।