हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर विलेन रंजीत लगभग 200 फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है कि इन फिल्मों में वह 150 बार रेप सीन दे चुके हैं। दरअसल, बॉलीवुड में एक समय ऐसा था जब फिल्म को हिट बनाने के लिए रेप सीन को डाला जाता है। इंडस्ट्री में रंजीत की पहचान बलात्कारी की हो गई थी। यहां तक की रंजीत के घरवाले भी उनसे नराज रहने लगे थे। उनके पिता अक्सर उनसे कहते थे कि अमृतसर जाकर क्या मुंह दिखाएंगे। रंजीत के नाम की 70-80 के दशक दहशत हुआ करती थी। आंखों में दरिंदगी और चेहरे पर कुटिल मुस्कान के लिए रंजीत जाने जाने लगे थे। रंजीत लगभग हर बड़ी एक्ट्रेस के साथ रेप सीन फिल्मा चुके थे। लेकिन एक बार जब उन्हे धक धक गर्ल माधुरी के साथ सीन को फिल्माना था तो माधुरी ने उन्हें सेट पर जमकर फटकार लगा दी थी। जानिए सेट पर ऐसा क्या हुआ था जो माधुरी अपना आपा खो बैठीं।
किस्सा: जब 150 रेप सीन कर चुके रंजीत पर भड़क उठीं माधुरी दीक्षित, लगाई थी जमकर फटकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधुरी को लग रहा था डर
बात सन 1989 में बनी फिल्म 'प्रेम प्रतिज्ञा' की है। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती, विनोद मेहरा लीड रोल में थे। जबकि रंजीत को विलेन की भूमिका निभानी थी। फिल्म में माधुरी को रेप सीन फिल्माना था। माधुरी इस बात से बेहद डर गई थीं। लेकिन डायरेक्टर के समझाने पर वह सीन करने के लिए मान गईं।
कांपने लगी माधुरी
रंजीत की छवि इंडस्ट्री में विलेन की बन चुकी थी। माधुरी रंजीत को देखकर घबरा रहीं थी। सीन शूट होता है और रंजीत अपनी पकड़ मजबूत कर लेते हैं और माधुरी को तकलीफ होने लगती है। रंजीत तय स्क्रिप्ट से ज्यादा रिएक्ट कर रहे थे। जैसे ही सीन खत्म होता है माधुरी कांपने लगती हैं।
माधुरी को आया गुस्सा
कहा जाता है कि सीन खत्म होने के बाद रंजीत माधुरी को नहीं छोड़ रहे थे। माधुरी उन्हें धक्का देकर हटाती हैं। माधुरी को रंजीत की हरकत से इतना गुस्सा आता है की वह सेट पर सबके सामने उन्हें फटकार लगाती हैं और उन्हें फिर कभी हाथ न लगाने की धमकी देती हैं।
रंजीत ने कभी शराब को नहीं लगाया हाथ
रंजीत बेशक फिल्मों में विलेन के रुप में नजर आते हों, लेकिन मजे की बात ये हैं कि उन्होंने कभी भी मांस-मछली, शराब-सिगरेट को हाथ नहीं लगाया है। वहीं फिल्मों के अलावा रंजीत ने टीवी शोज में भी काम किया है, जिसमें 'हिटलर दीदी', 'त्रिदेवियां' और 'बसेरा' जैसे सीरियल शामिल हैं।