फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

द कपिल शर्मा शो: 'डर है कि काम नहीं करुंगा तो और बच्चे हो जाएंगे', सैफ ने किया मजेदार खुलासा

Fri, 12 Nov 2021 08:52 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 12 Nov 2021 08:52 AM IST
विज्ञापन
Saif ali khan says on the kapil sharma show i am scared if i dont work i will have more children
सैफ अली खान, कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

सैफ अली खान बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार हैं जिन्होंने हर तरह के अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। अब वह बहुत जल्द यशराज की फिल्म बंटी और बबली 2 में पुराने बंटी के किरदार मे नजर आने वाले हैं। हालांकि असल में पुराने बंटी तो अभिषेक बच्चन हैं लेकिन इस फिल्म में सैफ ने अभिषेक को रिप्लेस किया है। अब वह रानी मुखर्जी, शरवरी वाघ और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ इस फिल्म में धमाल मचाते नजर आएंगे।



कपिल के सवाल पर सैफ ने कही मजेदार बात

हाल ही में बंटी और बबली 2 की टीम द कपिल शर्मा शो में फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची। इस दौरान सभी सितारों के साथ कपिल और उनकी पूरी टीम ने जबरदस्त मस्ती की। इसका एक प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सैफ अली खान ने बताया है कि वह क्यों घर नहीं बैठ सकते हैं और काम में व्यस्त रहते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

Saif ali khan says on the kapil sharma show i am scared if i dont work i will have more children
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में दिख रहा है कि कपिल सैफ अली खान से पूछते हैं, 'सैफ सर का इस साल में यह तीसरा प्रोजेक्ट है। पहले तांडव किया, फिर भूत पुलिस और फिर अब बंटी और बबली 2, सर आप लगातार काम कर रहे हैं या आप पर भी फैमिली बढ़ जाने का प्रेशर है?


 

Saif ali khan says on the kapil sharma show i am scared if i dont work i will have more children
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस पर सैफ ने कहा कि, 'नहीं फैमिली बढ़ जाने का प्रेशर का नहीं है मुझे इस बात का डर है कि अगर मैं घर बैठूंगा तो बच्चे और हो जाएंगे'। अब सैफ की इस बात पर हर किसी को जबरदस्त हंसी आ गई। दरअसल सैफ अली खान सारा, इब्राहिम और तैमूर के पिता तो थे ही साथ ही इसी साल उनके बेटे का जन्म हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif ali khan says on the kapil sharma show i am scared if i dont work i will have more children
सैफ अली खान फैन क्लब - फोटो : Instagram

सैफ के चौथे बच्चे के होने पर भी सोशल मीडिया पर काफी अलग अलग प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। लोगों का कहना था कि अब सैफ के बच्चों के बच्चे करने की उम्र हो गई है लेकिन सैफ तो खुद बाप बन रहे हैं। वहीं सारा ने मजाक करते हुए कहा था कि उनके पिता हर दशक में पिता बन रहे है।

विज्ञापन
Saif ali khan says on the kapil sharma show i am scared if i dont work i will have more children
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह बंटी और बबली के अलावा ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कृति सेनन, प्रभास और सनी सिंह अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed