बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इंडस्ट्री की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर किसी ना किसी मुद्दे पर कंगना अपने विचार साझा करती हैं जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो जाता है। अब हाल ही में एक बयान से वह एक बार फिर विवादों में फंस गई हैं। दरअसल एक सम्मिट के दौरान कंगना रणौत ने कहा कि देश को 1947 में आजादी भीख में मिली थी और देश को असली आजादी साल 2014 में मिली।
Kangana Ranaut: कंट्रोवर्सी क्वीन कही जाती हैं पंगा गर्ल कंगना, पहले भी इन खुलासों से मचा चुकी हैं हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक से झगड़ा
साल 2016 में कंगना ने खुलासा किया था कि वह ऋतिक रोशन को डेट कर रही थीं। फिल्म कृष 3 की शूटिंग के दौरान दोनों रिलेशनशिप में थे और ऋतिक ने उनसे शादी का वादा किया था लेकिन बाद में इस रिश्ते को अपनाने से इनकार कर दिया था। वहीं ऋतिक ने इन दावों को झूठा बता दिया था जिसके बाद टीवी पर एक इंटरव्यू में कंगना ने और भी बातें कही थीं जो लंबे समय तक विवादों में रही थीं।
करण जौहर को बताया मूवी माफिया
कॉफी विद करण पर जो भी सेलिब्रिटी जाता है उसके मुंह से ऐसी बातें निकलती हैं जो कुछ समय तक चर्चा में रहती हैं। हालांकि जब कंगना करण के शो में पहुंची तो उन्होंने ऐसी बातें कह दी जिससे जबरदस्त विवाद हो गया। कंगना ने कहा कि करण नेपोटिजम के फ्लैग बियरर हैं और मूवी माफिया हैं।
सुशांत के निधन को बताया हत्या
सुशांत सिंह राजपूत के अचानक दुनिया से गुजर जाने पर हर किसी को गहरा सदमा लगा था। वहीं कंगना ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उनकी हत्या की गई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि जरूर सुशांत इंडस्ट्री के कुछ ऐसे राज जानता था जिसकी वजह से उसकी हत्या की गई है, मैं यह खुलासे कर ना सिर्फ अपना करियर बल्कि जिंदगी खतरे में डाल रही हूं, मुझे सरकार से सुरक्षा चाहिए।
मुंबई को पीओके बताना
साल 2020 में कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से मूवी माफिया से भी ज्यादा डर लगता है और उन्हें ऐसा लगता है कि महाराष्ट्र पीओके की तरह है। उनके इस बयान के बाद जबरदस्त विवाद हुआ था और बाद में कंगना का ऑफिस भी तोड़ दिया गया था।