कहा जा रहा है कि क्रूज ड्रग्स मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे यह साबित होता हो कि वह एक बड़ी साजिश या एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी सिंडिकेट का हिस्सा थे। हालांकि, इस खबर का एनसीबी अधिकारी ने खंडन किया है। एनसीबी के उप महानिदेशक संजय कुमार सिंह ने मीडिया रिपोर्टों को 'सिर्फ अटकलें' करार दिया है।
Drugs Case: आर्यन खान के खिलाफ सबूत नहीं होने की खबर का एनसीबी ने किया खंडन, कहा-'ये सिर्फ अटकलें हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वानखेड़े की कार्यशैली पर सवाल-
जांच टीम का कहना है आर्यन खान की चैट से यह नहीं पता चलता है कि वह किसी अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का हिस्सा था। इसके अलावा क्रूज पर छापे के दौरान अनियमितता बरती गई। छापे के दौरान कोई वीडियो-रिकॉर्डिंग नहीं की गई थी जैसा कि एनसीबी मैनुअल द्वारा अनिवार्य किया गया था। एसआईटी की जांच, छापेमारी और एजेंसी के मुंबई क्षेत्रीय इकाई के पूर्व निदेशक समीर वानखेडे के आचरण पर भी सवाल उठाती है। वानखेड़े को उनके मूल कैडर में वापस भेज दिया गया है और मामले में सच्चाई का पता लगाने के लिए एसआईटी और एजेंसी की सतर्कता टीम दोनों द्वारा कई बार पूछताछ की जा चुकी है।
अभी पूरी नहीं हुई है जांच-
Highly premature to say that there's no evidence against Aryan Khan. Probe still in progress; recorded multiple statements. Have not reached any conclusion yet: SIT chief & NCB DDG (operation) Sanjay Singh on reports of no evidence against Aryan Khan in Cordelia cruise ship drug pic.twitter.com/oCiixvLu5c
हालांकि सारी चीजों को सुनिश्चित करने के लिए एसआईटी की जांच पूरी नहीं हुई है और एनसीबी के महानिदेशक एस एन प्रधान को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपने में कुछ महीने लग सकते हैं। एक अधिकारी ने कहा कि अंतिम निर्णय से पहले एक कानूनी राय ली जाएगी। एसआईटी प्रमुख और एनसीबी डीडीजी संजय सिंह का कहना है कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि आर्यन खान के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। जांच अभी जारी है, कई बयान दर्ज अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं।
ये था मामला-
वानखेड़े ने पिछले साल 2 अक्टूबर की रात को मुंबई के ग्रीन गेट पर अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल पर एक क्रूज जहाज, कॉर्डेलिया पर छापा मारने के लिए अधिकारियों और कुछ वाहनों की एक टीम का नेतृत्व किया। एनसीबी ने क्रूज पोत से 13 ग्राम कोकीन, पांच ग्राम मेफेड्रोन, 21 ग्राम मारिजुआना, 22 गोलियां एमडीएमए (एक्स्टसी) और ₹1.33 लाख नकद जब्त किए थे। जिसके बाद 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और बाद में धीरे-धीरे करके 17 लोगों के नाम इस मामले में सामने आए थे।
गौरतलब है कि एसआईटी जांच के शुरुआती निष्कर्ष में बॉम्बे हाई कोर्ट की टिप्पणियों की पुष्टि करते हैं, जिसने पिछले साल 28 अक्टूबर को खान को जमानत देते हुए कहा था कि "किसी भी साजिश में या ड्रग्स के आर्यन खान के पास से बरामद होने को कई सबूत नहीं मिले हैं।

कमेंट
कमेंट X