{"_id":"5aa5076b4f1c1ba2758b4cd2","slug":"due-to-boney-kapoors-financial-loss-sridevi-was-forced-to-make-comeback-in-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी को मजबूरी में करनी पड़ी थी फिल्मों में वापसी, रिश्तेदार ने खोले कई राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी को मजबूरी में करनी पड़ी थी फिल्मों में वापसी, रिश्तेदार ने खोले कई राज
Mon, 12 Mar 2018 07:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Mar 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sridevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी की मौत के बाद आए दिन उनसे जुड़े खुलासे हो रहे हैं। ताजा मामला बोनी कपूर से जुड़ा है। एक्ट्रेस के अंकल वेणुगोपाल रेड्डी ने एक तेलुगू न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने कई राज खोले हैं। रिश्तेदार ने बताया कि 1997 में फिल्म 'जुदाई' के बाद 'रिटायरमेंट' ले चुकीं श्रीदेवी ने शौक से नहीं बल्कि मजबूरी में फिल्मों में वापसी की थी।
2 of 5
Sridevi
श्रीदेवी के अंकल ने बताया कि फिल्म निर्माता बोनी कपूर को एक प्रोजेक्ट में बहुत बड़ा घाटा हुआ था और उनके ढेर सारे पैसे डूब गए थे। तब कर्ज चुकाने के लिए श्रीदेवी को अपनी जायदाद बेचनी पड़ी थी। श्रीदेवी के अंकल ने यह भी बताया है कि वह बोनी कपूर की माली हालत को लेकर अक्सर परेशान रहती हैं। यही वजह है कि आठ साल बाद मजबूरी में उन्होंने फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से फिल्मों में वापसी की।
3 of 5
Sridevi
गौरतलब है कि इससे ठीक पहले कपूर खानदान के ही एक शख्स ने, नाम ना बताने की शर्त पर, श्रीदेवी की बहन श्रीलता को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। 'डेकन क्रॉनिकल' में छपी खबर के मुताबिक श्रीलता को अपनी बहन की मौत पर चुप रहने को कहा गया है। कपूर परिवार से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, 'श्रीलता को मामले पर चुप रहने और पूरे प्रकरण से दूर रहने को कहा गया है। हमें इसका कारण नहीं पता। हमने यह भी सुना है कि श्रीलता के पति सतीश को चेन्नई स्थित श्रीदेवी के बंगले का मालिकाना हक भी मिलने वाला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sridevi Srilatha
श्रीदेवी और उनकी बहन श्रीलता का रिश्ता काफी गहरा था। लेकिन 1990 के दौर में दोनों के रिश्ते में उस वक्त खटास आ गई जब एक प्रॉपर्टी को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हुआ। हालांकि, साल 2013 में जब श्रीदेवी पद्म श्री से सम्मानित की गईं तो दोनों का रिश्ता बेहतर हो गया था।
विज्ञापन
5 of 5
sridevi
- फोटो : लाल सिंह
श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में बाथ टब में डूबने से हुई थी। 28 फरवरी को राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पति बोनी कपूर ने उनकी अस्थियों को रामेश्वरम और हरिद्वार में प्रवाहित किया। रविवार (11 मार्च) को चेन्नई स्थित उनके बंगले में एक प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।