फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी के निधन से टलने वाली थी सोनम कपूर की शादी, इस शख्स के समझाने पर राजी हुआ परिवार

Thu, 12 Apr 2018 06:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Apr 2018 06:18 AM IST
विज्ञापन
Due To Sridevi Death Sonam Kapoor Marriage Will Be Low Key Affair
sonam kapoor

पिछले साल नवंबर में यह खबर लीक हुई थी कि सोनम कपूर अप्रैल-मई में ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी करेंगी। मगर श्रीदेवी के निधन के बाद अनिल कपूर अपनी बेटी की शादी टालने जा रहे थे। वह सोनम और आनंद की शादी अगले साल करने की सोच रहे थे। मगर बोनी कपूर के समझाने के बाद सोनम और अनिल शादी के लिए राजी हुए। 

Due To Sridevi Death Sonam Kapoor Marriage Will Be Low Key Affair
sonam kapoor

वैसे तो हर पंजाबी शादी धूम धाम से मनाई जाती है। मगर कपूर खानदान की अगली पीढ़ी की पहली शादी सिंपल होगी और इसमें सिर्फ करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाया जाएगा। श्रीदेवी को गुजरे अभी दो महीने भी नहीं हुए हैं, ऐसे में कपूर खानदान नहीं चाहता कि दुख की इस घड़ी में कोई जश्न मनाया जाए।

Due To Sridevi Death Sonam Kapoor Marriage Will Be Low Key Affair
Sonam Kapoor hot photoshoot

सोनम कपूर और आनंद आहूजा 29-30 अप्रैल को मुंबई में ही शादी करेंगे। खबर है कि उनकी शादी द लीला होटल से होगी, जिसके मालिक की बेटी सोनम कपूर की बेस्ट फ्रेंड है। इससे पहले खबर आई थी कि सोनम कपूर स्विटजरलैंड के जेनेवा में शादी करेंगी। बताया जा रहा है कि मनचाहे रिजॉर्ट में बुकिंग ना मिलने की वजह से सोनम कपूर और आनंद आहूजा को अपनी शादी की तारीख और वेन्यू बदलना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि सोनम कपूर जेनेवा के Montreux रिजॉर्ट में शादी करना चाहती थीं। मगर उनसे पहले एक साऊदी प्रिंसेज की शादी के लिए उस जगह की बुकिंग हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Due To Sridevi Death Sonam Kapoor Marriage Will Be Low Key Affair
sonam kapoor
 हर बार की तरह इस बार भी सोनम कपूर कांस फिल्म फेस्टिवल (फ्रांस) में शामिल होंगी। वह इस फिल्मोत्सव में एक ब्यूटी प्रोडक्ट की ब्रांड एंबैसडर होने के नाते शिरकत करती हैं। इस बार इसका आयोजन 8 मई से 19 मई तक किया जाएगा। माना जा रहा है कि कांस में रेड कार्पेट इवेंट और कुछ मीडिया इंटरैक्शन के बाद वह इसी देश में रहकर अपना हनीमून भी मनाएंगी।
विज्ञापन
Due To Sridevi Death Sonam Kapoor Marriage Will Be Low Key Affair
sonam kapoor

आनंद आहूजा अपने फैमिली बिजनेस 'शाही एक्सपोर्ट्स' के एमडी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली के अमेरिकन एंबेसी से की है। अमेरिका में आनंद आहूजा ने एमेजॉन कंपनी में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर भी काम किया है। शादी की सभी सेरेमनी हिंदू रीति-रिवाज से होगी। वहीं सोनम की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो वह जल्द ही 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर लीड रोल में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed