{"_id":"610140bf612c810b591beb63","slug":"dulquer-salmaan-birthday-lesser-known-facts-about-malyalamand-bollywood-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: दमदार अभिनय के साथ फैशन स्टेटमेंट के लिए भी मशहूर हैं दलकीर सलमान, जानें उनके बारे में खास बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: दमदार अभिनय के साथ फैशन स्टेटमेंट के लिए भी मशहूर हैं दलकीर सलमान, जानें उनके बारे में खास बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 28 Jul 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दलकीर सलमान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
28 जुलाई 1986 को केरला में जन्में दलकीर सलमान आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान मलयालम फिल्मों के सुपरहिट अभिनेता ममूटी के बेटे हैं और खुद भी बड़े स्टार हैं। दलकीर सलमान ने साल 2012 में फिल्म 'सेकेंड शो' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू मेल का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। दलकीर एक बेहतरीन अभिनेता तो हैं ही साथ ही उनके गुड लुक्स की भी लड़कियां दीवानी हैं। दलकीर अपने फैंस के बीच 'कुंजिका' नाम से मशहूर हैं।
फैंस के बीच लुक्स को लेकर भी मशहूर हैं दलकीर सलमान
सलमान ऑफ सेट हों या ऑन सेट अपने डैशिंग लुक से लोगों क होश उड़ा देते हैं। सलमान मलयालम फिल्मों के बड़े अभिनेता हैं लेकिन वो बॉलीवुड फिल्म 'कारवां' और 'जोया फैक्टर' का भी हिस्सा रह चुके हैं। सलमान बहुत अच्छे अभिनेता होने के साथा साथ एक बेहतरीन गायक भी हैं। उन्हें गाने का बहुत शौक हैं। सलमान ने जॉनी मोने जॉनी, नजन पोनीनुट्टा(मंगलिश) और चुंदरी पेन(चार्ली) जैसी फिल्मों में अपनी आवाज दी है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
दलकीर सलमान
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में करियर बनाने के लिए दलकीर ने मुंबई के बैरी जॉन स्टूडियो में 3 महीने के लिए एक्टिंग का कोर्स किया था। दलकीर की शुरुआती पढ़ाई चेन्नई के शिष्या स्कूल से पूरी हुई। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह अमेरिका चले गए थे। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट का कोर्स किया और फिर वापस आकर उन्होंने एक्टिंग में रुचि दिखाई।
3 of 5
दलकीर सलमान
- फोटो : सोशल मीडिया
दलकीर ने तमिल तेलुगु और हिंदी सिनेमा में काम किया है। वो चार फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण और एक केरल राज्य फिल्म पुरस्कार के विजेता हैं। सलमान की फिल्म 'ओ कादल कनमनि' एक सुपरहिट फिल्म थी जिसका हिंदी रीमेक करण जौहर ने बनाया था 'ओके जानू'। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पत्नी के साथ दलकीर सलमान
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2011 में दलकीर सलमान ने अमूल सुफिया से शादी की थी, दोनों की एक बेटी भी है। अमूल सुफिया आर्किटेक्ट हैं। अपने फिल्मी करियर में दलकीर अब तक करीब 30 फिल्में कर चुके हैं। उन्हें ‘उस्ताद होटल’, ‘बैंगलोर डेज़’, ‘कम्माटीपाडम’, ‘ओ कादल कनमनि’ और ‘कारवां’ जैसी फिल्मों से जाना जाता है। दलकीर फैंस के बीच अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
दलकीर सलमान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दलकीर सलमान कार ट्रेडिंग के वेब पोर्टल के मालिक हैं साथ ही वो मदरहुड अस्पताल के डायरेक्टर भी हैं। फिल्मों की बात करें तो वो सोनम कपूर के साथ फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने क्रिकेटर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में इन दोनों का रोमांस भी देखने को मिला था। हालांकि इस फिल्म से दलकीर फैंस को ज्यादा उत्साहित नहीं कर पाए। सलमान बहुत जल्द फिल्म 'सैल्यूट' में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।