शिल्पा शेट्टी ने अपने अभिनय से करोड़ों लोगों का दिल धड़काया। उनके एक ठुमके ने हर किसी को अपना दीवाना बनाया। शिल्पा शेट्टी का नाम बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ जुड़ा लेकिन उनसे अलग होने के बाद शिल्पा का दिल इस कदर टूटा कि फिर उन्होने सिर्फ अपने करियर पर फोकस करने की ठानी। लेकिन लाखों दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में अपनी शादी का ऐलान करके हर किसी का दिल तोड़ दिया। उन्होने किसी बॉलीवुड अभिनेता से नहीं बल्कि बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की।
50 लाख की साड़ी और 3 करोड़ के गहने पहन कर दुल्हन बनी थीं शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा का अंदाज भी था जुदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन करोड़ के गहने पहन शिल्पा लग रही थीं खूबसूरत
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी 22 नवंबर 2009 को खंडाला में हुई थी। इन दोनों की शादी बहुत ही धूमधाम से की गई थी। परिवार के साथ-साथ फिल्म जगत के कई सितारे भी राज और शिल्पा की शादी में शिरकत करने पहुंचे थे। बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी बॉलीवुड में सबसे महंगी शादियों में से एक माना जाता है। शिल्पा ने अपनी शादी में तीन करोड़ के सिर्फ गहने पहने थे इसके अलावा उनका लहंगा चोली 50 लाख का था। इसके अलावा भी इनकी शादी में करोड़ों रुपए का खर्चा हुआ था।
लंदन में हुई थी पहली मुलाकात
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की पहली मुलाकात लंदन में हुई थीं। राज ने शिल्पा की उनके परफ्यूम ब्रांड के प्रमोशन में मदद की थी। राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी को पहली नजर में देखते ही अपना दिल हार बैठे थे। शिल्पा को भी धीरे-धीरे राज पसंद आने लगे। हालांकि शुरुआत में शिल्पा शेट्टी अपने करियर की वजह से शादी के नाम थोड़ा हिककिचाई जरूर थीं। लेकिन आखिरकार उन्होने कई मुलाकातों और राज कुंद्रा के समझाने के बाद उनसे शादी करने का फैसला किया।
शिल्पा की मां को मनाने में लग गए थे राज
शिल्पा शेट्टी की मां को भी राज ने मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और उन्हें इंप्रेस करने के लिए कवायद शुरू कर दी। शिल्पा को रिझाने के लिए राज ने उन्हें कई तोहफे भेजे। धीरे-धीरे दोनों के बीच रिश्ता मजबूत हुआ और साल 2009 में पहले तो राज ने शिल्पा शेट्टी से सगाई की और उसी साल उसी महीने की 22 तारिख को राज ने शिल्पा शेट्टी का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया और सात फेरे लिए।
पपराजी ने ऐसे शादी की थी कवर
शिल्पा शेट्टी मीडिया और लाइमलाइट से दूर रहकर राज कुंद्रा से शादी रचाना चाहती थीं यही वजह थी कि उन्होने मुंबई के किसी बड़े होटल को न चुनकर खंडाला के फार्म हाउस में अपनी शादी कि सारी तैयारियां कारवाई थीं। लेकिन पपराजी से कुछ कहा छुपता है। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की शादी की भनक जैसे ही मीडिया को हुई वो उनकी शादी को कवर करने के लिए पहुंच गए। आलम ये था कि विजुअल्स के लिए कुछ लोग पेड़ पर चढ़ गए थे। हालांकि बाद में बाहर आकार शिल्पा और राज कुंद्रा ने मीडिया को कई तस्वीरें और अच्छे विजुअल्स दिए।