फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sita Ramam Release Date: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी मृणाल की पहली तेलुगू फिल्म, मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

Wed, 25 May 2022 03:29 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 25 May 2022 03:29 PM IST
विज्ञापन
Dulquer Salmaan, Mrunal Thakur and Rashmika Mandanna Starrer Sita Ramam Release Date out
मृणाल ठाकुर, सलमान दलकीर, फिल्म सीता रामम - फोटो : Instagram

मृणाल ठाकुर और दलकर सलमान स्टारर फिल्म 'सीता रामम' की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह तेलुगू फिल्म है, जो तमिल और मलयालम में भी रिलीज होगी। हनु राघवपुडी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का पहला लुक कुछ दिनों पहले ही जारी किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद से ही दर्शकों रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Dulquer Salmaan, Mrunal Thakur and Rashmika Mandanna Starrer Sita Ramam Release Date out
मृणाल ठाकुर, सलमान दलकीर, फिल्म सीता रामम - फोटो : insta

दुलकर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज की तारीख के साथ एक मोशन पोस्टर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘एक ऐसी फिल्म, जिससे ऐसा लगा कि हमने किसी सपने में कदम रख दिया हो। रंगों, नजारों और ध्वनियों से भरपूर एक शानदार युग की यात्रा का समय। यह इतिहास के पन्नों का एक प्रेम पत्र है जो जल्द ही आपके नजदीकी सिनेमाघरों में पहुंचेगा।’  वहीं, मृणाल ठाकुर ने भी फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह नजर आ रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dulquer Salmaan (@dqsalmaan)


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

Dulquer Salmaan, Mrunal Thakur and Rashmika Mandanna Starrer Sita Ramam Release Date out
मृणाल ठाकुर, सलमान दलकीर, फिल्म सीता रामम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'सीता रामम' एक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है। इसमें दलकीर सलमान सैनिक रामम का किरदार निभा रहे हैं, वहीं मृणाल ठाकुर उनकी प्रेमिका सीता बनी हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना आफरीन के रूप में एक बहुत ही खास और महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म के निर्माता अश्विनी दत्त और प्रियंका दत्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dulquer Salmaan, Mrunal Thakur and Rashmika Mandanna Starrer Sita Ramam Release Date out
मृणाल ठाकुर, सलमान दलकीर - फोटो : Instagram

'सीता रमम' दुलकर की दूसरी तेलुगू फिल्म है। उन्होंने 2018 में 'महानती' के साथ तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। वहीं, मृणाल ठाकुर इस फिल्म से तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। दुलकर और मृणाल पहली बार एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे। इसके अलावा मृणाल 'पीपा' और साउथ की एक फिल्म 'थड़ाम' के हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed